Lucknow University: राजधानी में सूरज के सितम से एसी में बैठने वाले बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकारियों तक के पसीने छूट जा रहे हैं। लखनऊ शहर में पड़ रही भीषण गर्मी से सड़के इमारतें उबाल मार रही हैं। मगर पता नहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने ऐसी कौन सी तकनीक खोज ली है जिससे उन्हें गर्मी का एहसास भी नहीं हो रहा है और वह छात्रों को इस भीषण गर्मी में तड़पाए हुए हैं।
पतंजलि मामले में 30 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई, बाबा रामदेव होंगे SC में पेश#SupremeCourtOfIndia #Patanjali #ramdevbaba #NewsUpdate #india24x7livetv pic.twitter.com/haa6MfhUSv
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 23, 2024
ऐसा ही वाक्या एलयू स्थित एक मैदान में देखने को मिला जब बीपीएड की छात्राएं शारीरिक शिक्षा की कक्षा के समय बेहोश हो गईं। जानकारी के मुताबिक यह कोई पहला वाक्या नहीं है। इससे एक दिन पहले भी कुछ छात्राएं गर्मी की वजह से बीच मैदान में बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। वह लगातार तपती धूप में बिना किसी व्यवस्था के खुले आसमान के नीचे बीपीएड छात्राओं की कक्षा ली जा रही हैं। इस मामले को लेकर छात्र धरने पर बैठ गए हैं।

Lucknow University: बीपीएड की दो छात्राएं बेहोश
लखनऊ विश्वविद्यालय के शिवाजी ग्राउंड में मंगलवार सुबह बीपीएड सेकेंड सेमेस्टर की दो छात्राएं बेहोश हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक मो. तारिक की कक्षा के लिए सुबह 5:30 बजे छात्र मैदान में पहुंचे। यहां चिलचिलाती धूप में दो सौ मीटर रनिंग के बाद बीपीएड की छात्रा आकांक्षा भदौरिया और शगुन माथुर बेहोश हो गईं। छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अन्य छात्र-छात्राएं ग्राउंड में ही धरने पर बैठ गए। धरतारत छात्र विभागाध्यक्ष रुपेश कुमार को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

Lucknow University: छात्रों के लिए हॉस्टल में जगह नहीं
छात्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका शशि कनौजिया सुबह की कक्षा के बाद छात्रों को कैंप की रिहर्सल कराती हैं। थक चुके छात्रों को मजबूरी में रिहर्सल करना पड़ता है। बता दें कि 70 छात्रों में से सिर्फ 4 छात्रों के लिए हॉस्टल उपलब्ध है। बाकी बच्चे एलयू के बाहर रुम लेकर रहते हैं। जिससे उन्हें खाने-पीने तक का समय नहीं मिलता है।










