Lucknow University: एनएसयूआई और छात्रसभा ने गेट खोलने को लेकर किया धरना प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

Lucknow University: एनएसयूआई और छात्रसभा ने गेट खोलने को लेकर किया धरना प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow University: एलयू में एनएसयूआई और समाजवादी (Lucknow University) छात्र सभा (Samajwadi Student Assembly) ने गेट नंबर दो और चार पूर्णतया बंद किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि विवेकानंद द्वार के उद्घाटन के बाद गेट नंबर दो और चार को पूर्णतया बंद कर दिया गया है। जिसके कारण छात्रों को समस्या हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने दोनों गेट खुलवाने की मांग की है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के नवनिर्मित विवेकानंद द्वार पर शनिवार को सामाजवादी छात्रसभा और एनएसयूआई ने जमकर प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्रसभा के तौकील गाज़ी ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने गेट नंबर दो और चार को पूर्णतया बंद करने का निर्देश दिया था। जिसके विरोध में हमने धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिलाया है कि गेट नंबर चार को दोबारा खोला जाएगा। जिससे एलयू में मेट्रो से आ रहे छात्रों को आसानी हो सके।

Lucknow University: प्रशासन से हुई नोकझोंक

मुख्य द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस आई। तब विरोध कर रहे छात्रों से पुलिस और एलयू प्रशासन की हल्की नोकझोंंक भी हुई। लेकिन उसके बाद छात्रों को विवेकानंद द्वार पर बैठने की अनुमति मिल गई। एनएसयूआई के शुभम खरवार ने कहा कि हमारी मांग है कि गेट नंबर चार को खोला जाएगा। क्योंकि सबसे ज्यादा विद्यार्थी इसी गेट से विश्वविद्यालय में प्रवेश करते हैं।

उन्होंने बताया कि एलयू की ओर से आश्वासन दिया गया है कि गेट को बड़ा किया जाएगा। उसके बाद उसे खोला जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नवनीत यादव, विराट शेखर, विकास सिंह, रुपेश रावत, प्रेम प्रकाश, रुस्तम यादव, अमितेश, वरुण, रंजीत, अंकुश, अर्सलान, गोपी, अमित, प्रीतम, हर्षित सहित अन्य मौजूद रहे।

कुलानुशासक को कल दिया था ज्ञापन

एलयू में इस मामले को लेकर सामाजवादी छात्रसभा ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा था। कुलानुशासक को विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो और चार दोबारा खुलवाने के लिए ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि शनिवार तक गेट नहीं खुला तो एक बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसके चलते छात्र आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

https://youtu.be/adwAKggoSho?si=nHoOUuTtxQd_ln6n

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें