lucknow: एकम सनातन भारत दल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विंग कमांडर पुष्कल द्विवेदी ने तेजतर्रार युवा नेता वेद प्रकाश द्विवेदी को पार्टी के युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष एवं दल का प्रदेश सचिव संगठन नियुक्त किया है। पुष्कल द्विवेदी ने बताया है कि वेद प्रकाश द्विवेदी ऊर्जावान युवा नेता हैं जिनकी कार्यक्षमता एवं तेजस्विता से दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव संदीप देव ने वेद प्रकाश को राष्ट्रीय स्तर के पद पर जल्दी पदोन्नति करने का विचार किया है। उन्होंने वेद प्रकाश द्विवेदी को प्रदेश संगठन में सचिव तथा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए भविष्य में उनसे आशा की है की वेद प्रकाश द्विवेदी पार्टी के विचारों को जन जन तक पहचाने के लिए अपने कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तथा पार्टी का विस्तार प्रदेश स्तर पर करने हेतु जीजान से जुटेंगे।










