Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार को शहर के बाजारगांव इलाके में स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई जख्मी हुए हैं, जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
Maharashtra: नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका
नागपुर की सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुआ धमाका, 6 लोगों के मौत की आशंका. #india24x7livetv #NewsUpdate #Nagpur pic.twitter.com/70hwKZBzvH
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 17, 2023
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मची हुई है। मौके पर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाका रविवार की सुबह करीब 9 बजे हुआ। उस वक्त कंपनी में एक्सप्लोसिव पैक किए जा रहे थे। धमाके के बाद कंपनी का एक हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
पुलिस ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि धमाका एक्सप्लोसिव के गलत तरीके से पैक किए जाने के कारण हुआ। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।










