Maharashtra CM News : सस्पेंस खत्म, देवेंद्र फडणवीस होंगे अगले नए CM, चुने गए विधायक दल के नेता, जानिए कब लेंगे शपथ

Maharashtra CM News : सस्पेंस खत्म, देवेंद्र फडणवीस होंगे अगले नए CM, चुने गए विधायक दल के नेता, जानिए कब लेंगे शपथ
Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra CM News : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया, जब भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि देवेंद्र फडणवीस महायुति गठबंधन सरकार के मुखिया होंगे। देवेंद्र फडणवीस आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और कल, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Maharashtra CM News : विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फडणवीस का चयन

image 14

मुंबई में भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई, जिसमें सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को आशीष शेलार और रवींद्र चव्हण ने अनुमोदित किया। इसके बाद फडणवीस को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक से पहले बुधवार को मुंबई में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, और देवेंद्र फडणवीस शामिल थे। इस बैठक में ही फडणवीस के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

image 23

Maharashtra CM News : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ करीब 2,000 महत्वपूर्ण व्यक्ति और 40,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

image 24

Maharashtra CM News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम और महायुति की जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे, और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे। इस चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की थी। अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीटें मिली थीं। अब जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, तो महाराष्ट्र में एक नई सरकार का गठन होने जा रहा है, जिसमें भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राकांपा (अजित पवार गुट) का गठबंधन होगा।

https://youtu.be/y9x1r5ks0II?si=rPhm_nj8FG_Saipg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें