Maharashtra: यूजीसी कानून को लेकर बढ़ा असंतोष, भारत वैभव पार्टी से जुड़ रहे सवर्ण समाज के लोग

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – संतोष कुमार सिंह

Maharashtra: मुंबई। दिनांक 06 फरवरी को अंधेरी स्थित भारत वैभव पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान कृष्ण कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष देखा जा रहा है। (Maharashtra) इस असंतोष के चलते बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग भारत वैभव पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चालक समाज के साथ-साथ सामान्य वर्ग का समर्थन मिलना पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिए एक सकारात्मक अवसर है।

Also Read –Vada Pav Girl Chandrika Dixit Second Marriage: वडा पॉव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने कर ली दूसरी शादी, पति पर लगाया था कुछ दिन पहले धोखे का आरोप, देखें

श्री पाण्डेय जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान नीतियों से आम जनता में नाराज़गी व्याप्त है। (Maharashtra) उनका कहना था कि देश का चालक समाज ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी मौजूदा परिस्थितियों से स्वयं को असंतुष्ट महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस असंतोष का असर राजनीतिक माहौल पर भी देखने को मिल रहा है।

Also Read –Ghooskhor Pandat Controversy: घुसखोर पंडत फिल्म के विवाद पर मनोज बाजपेयी का आया रिएक्शन बदलेगा फिल्म का टाइटल

बैठक में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मनूभाई आहिर, राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात प्रदेश प्रभारी श्री साहेब लाल शर्मा जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश पाण्डेय, श्री राजीव जायसवाल एवं श्री राजदीप पठारे उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव श्री अजय मिश्रा जी ने बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए उपरोक्त जानकारी साझा की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें