Maharashtra: महाराष्ट्र अमरावती तहसील अनजानगांव सुजी विधायक रवी राणा व शिवसेना तालुका प्रमुख में हुज्जतबाजी दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra: महाराष्ट्र अमरावती तहसील अनजानगांव सुजी विधायक रवी राणा व शिवसेना तालुका प्रमुख में हुज्जतबाजी दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज अमरावती विधायक रवी महा जाणा व शिवसेना (उद्धव ठाकरे गट) केशा अंजनगांव तालुका प्रमुख महेन्द्र दिपटे के बीच आज शाम ६.३० अंजनगांव सुर्जी में आमने-सामने हुज्जतबाजी होने की घटना ने जिले मैं अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है. गौरतलब है कि आज विधायक रवी राणा के युवा स्वाभिमान पार्टी व्दारा अंजनगांव सुर्जी में दहीहंडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह कार्यक्रम निपटा कर विधायक रवी राणा व उनके कार्यकर्ता अमरावती आने के लिए निकले. रास्ते में पैदल चलते समय नये बस स्टैण्ड के पास अग्रसेन चौक में शिवसेना के पूर्व तालुका प्रमुख महेन्द्र दिपटे अचानक राणा के सामने आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिपटे ने रवी राणा से उनके (राणा) व्दारा उध्दव ठाकरे पर की गयी टिप्पणी को लेकर हुज्जतबाजी शुरु कर दी. बात मारपीट तक जा पहुंची. रवी राणा के कार्यकर्ताओं ने बाद में दिपटे को लातो घुसों से मारा. दुसरी तरफ दिपटे ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया की उनकी रवी राणा से भी सीधी मारपीट हुई.

अंजनगाव सुर्जी पुलिस के एपीआई दीपक वानखेड़े ने पत्रकार को जानकारी दी की शिवसेना के महेन्द्र दिपटे और युवा स्वाभिमान के मंगेश कोकाटे दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. महेन्द्र दिपटे की शिकायत पर युवा स्वाभिमान के मंगेश कोकाटे अजय देशमुख और विठ्ठल ढोल के खिलाफ धारा २९४, ३२३ व ५०६ के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इसी तरह युवा स्वाभिमान के मंगेश कोकाटे की शिकायत पर महेन्द्र दिपटे के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जा चुका है.
इस घटना से अंजनगांव तालुका सहित पुरे जिले के राजनितीक हलकों में खलबली मच गयी. अचानक हुई इस घटना ने माहौल को गरम कर दिया. महेन्द्र दिपटे फिलहाल समाचार लिखे जाने (रात 9 बजे) तक अंजनगांव सुर्जी के अस्पताल में अपना प्राथमिक इलाज करा रहे थे. इसी अस्पताल उन्होनें पत्रकारों से बातचीत की. पुलिस स्टेशन और अस्पताल के बाहर युवा स्वाभिमान पार्टी तथा शिवसेना (उद्योग ठाकरे गट) के सैकड़ो कार्यकर्ता आमने सामने जमा है.हज्जतबाजी हुई इस बीच अंजनगांव सुर्जी के हमारे पत्रकारों जानकारी दी है कि शाम ६.३० बजे हुई इस घटना के बाद से अंजनगाव सुर्जी में राजनितीक तनाव बना हुआ है.

रिपोर्ट- फिरोज कुरेशी

https://youtu.be/_pV1wo9e_HY?si=rJHQ9yaGBH2xGVRC

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56160

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें