Maharashtra: RPF कॉन्स्टेबल ने बुर्का पहनी महिला से बुलवाया था ‘जय माता दी’ का नारा, जांच में खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में 31 जुलाई को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF)के जवान ने 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के 15 दिन बाद भी इस केस की जांच चल रही है और कई हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. गोली चलाने वाले आरपीएफ जवान चेतन चौधरी ने इस दौरान यात्रियों को जमकर परेशान किया, इतना ही नहीं बुर्का पहनी एक महिला को जबरन ‘जय माता दी’ का नारा लगाने को कहा गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना की जांच गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) कर रही है और उस वक्त ट्रेन में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. बुर्का पहने जिस महिला से बंदूक की नोक पर धार्मिक नारे लगवाए गए थे, उसने भी जांच एजेंसी को अपना बयान दर्ज कराया है. सीसीटीवी फुटेज में ट्रेन में मौजूद हुई ये पूरी घटना कैद हुई है.

चेतन चौधरी ने चलती ट्रेन में गोलीबारी की थी, जिसमें उसने अपने सीनियर ASI तिलकराम मीना और 3 अन्य रेल यात्रियों को गोली मार दी थी. उसी घटना के बाद से कॉन्स्टेबल पुलिस की हिरासत में है. जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस जब पालघर के पास थी, उस वक्त चेतन ने बी-5 कोच में बैठे अपने सीनियर ASI को गोली मार दी. जबकि बाकी अन्य यात्रियों को चेतन ने अलग-अलग कोच में गोली मारी थी.

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि जब कॉन्स्टेबल चेतन हाथ में बंदूक लिए ट्रेन में भागदौड़ कर रहा था, तभी उसने बुर्का पहनी हुई इस महिला को निशाना बनाया. महिला ने अपने बयान में बताया है कि कॉन्स्टेबल ने उससे जोर से जय माता दी नारा लगाने को कहा था, जब महिला ने उसकी बंदूक नीचे करने की कोशिश की तब कॉन्स्टेबल ने गोली मारने की धमकी दी.

ट्रेन में फायरिंग करने के बाद कॉन्स्टेबल चेतन का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था. पुलिस ने ऑडियो भी चेक किया है, जो चेतन से ही मैच होता है. पुलिस ने इस पूरी घटना में आरपीएफ कॉन्स्टेबल पर कई मामलों में केस दर्ज किया है, इनमें सेक्शन 153A, 302, 363, 341, 342 के अलावा रेलवे एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है.

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/up-news-kalyugi-father-became-a-fierce-wife-and-cut-6-months-old-innocent-daughter-with-an-axe/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें