Manipur Violence: मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने CRPF टीम पर किया हमला, 2 जवानों की गई जान

Facebook
X
WhatsApp

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आ रही है. नारानसेना इलाके में बीती रात करीब दो बजकर 15 मिनट के आसपास कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) की टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में दो जवानों की जान चली गई.(Manipur Violence) ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128वीं बटालियन के थे. इस बात की जानतारी मणिपुर पुलिस ने दी.

विष्णुपुर इलाका मणिपुर में आता है और यहां पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण यानि 19 अप्रैल को वोटिंग के दौरान भी इलाके में हिंसा हुई थी. इसके साथ ही हिंसा प्रभावित कुछ इलाकों में बीते दिन 26 अप्रैल को भी मतदान हुआ था. राज्य में पहले कुकी संगठनों ने लोकसभा चुनाव का वहिष्कार किया था और न्याय नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया था.

image 282

हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार झा ने शुक्रवार (26 अप्रैल) के कहा था कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ और हिंसा की कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि सिर्फ एक घटना सामने आई थी जिसमें ईवीएम के साथ तोड़फोड़ हुई.

Manipur Violence: मणिपुर में एक साल से जारी है हिंसा

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच पिछले साल शुरू हुई हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस हिंसा में अब तक लगभग 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही कई लोगों को बेघर भी होना पड़ा है. पिछले साल मई महीने में लगी हिंसा की आग के बाद से लगातार गोलीबारी और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं.

https://youtu.be/VOgsNgvqo8k?si=A1rtuJJhjWbW7a2i

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें