Manmohan Singh: ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन तेरा नाम रहेगा’, एआईसीसी मुख्यालय में ऐसे दी गई श्रद्धांजलि

Facebook
X
WhatsApp

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह कांग्रेस नेताओं की ओर से अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू हुई।
फूलों से सजे वाहन में सिंह का पार्थिव शरीर जुलूस के रूप में “मनमोहन सिंह अमर रहे” के नारों के बीच कांग्रेस मुख्यालय से रवाना हुआ।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ-साथ सिंह के सैकड़ों शुभचिंतक भी साथ-साथ चल रहे थे और इस दौरान हवा में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक तेरा नाम रहेगा’ के नारे गूंज रहे थे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सिंह के रिश्तेदारों के साथ जुलूस में शामिल हुए।

image 228

सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे से कुछ पहले 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया गया।

पार्थिव शरीर को वहां लगभग एक घंटे तक रखा गया, जहां मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी एक बेटी ने भी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
इस बीच, निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुबह 11.45 बजे किया जाएगा।

सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयु संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता माने जाने वाले सिंह 2004 से 2014 के बीच 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है, जिसके दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

ये भी पढ़े- Manmohan Singh Funeral: मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

https://youtu.be/Kb9U4R8rFdA?si=-SLNLvPmg2rnm6Tl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें