Manoj Tiwari: राहुल गांधी के संसद वाले बयान पर मनोज तिवारी का तगड़ा पलटवार, कही ये बड़ी बात; पढ़ें- किस बात पर मचा है सियासी घमासान

Facebook
X
WhatsApp

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी द्वारा संसद में गिए बयान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में फर्जी सूचनाएं फैला रहे हैं।

मनोज तिवारी बोले- संसद गुमराह करने की जगह नहीं

सांसद मनोज तिवारी कहते हैं कि संसद फर्जी सूचनाएं फैलाने या जनता को गुमराह करने की जगह नहीं है। राहुल गांधी ने कल संसद में बहुत सारी फर्जी सूचनाएं फैलाईं। हालांकि उस समय संबंधित मंत्रियों ने उनके झूठ को उजागर किया।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सदन में बोले गए झूठ को रिकॉर्ड से मिटाना प्रक्रिया का हिस्सा है। (Manoj Tiwari) उन्होंने कहा कि संसद में किसी को भी झूठ नहीं फैलाना चाहिए।

Manoj Tiwari: संसद में क्या बोले थे राहुल गांधी

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सदन में बोले गए झूठ को रिकॉर्ड से मिटाना प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संसद में किसी को भी झूठ नहीं फैलाना चाहिए।

image 30

संसद में क्या बोले थे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही थी, तभी इसका जवाब जनता ने चुनाव में दिया।

राहुल ने कहा कि यही नहीं मेरे पर भी हमले हुए। मेरे पर कई केस दर्ज किए गए, यहां तक की मुझे दो साल की सजा भी सुना दी गई। राहुल ने कहा कि मुझे मीडिया भी टारगेट करता रहा, लेकिन जनता ने जवाब दिया।

image 31

भगवान शिव का किया जिक्र

राहुल ने इसके बाद सदन में भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए कहा कि हम सब भगवान शिव की शरण में थे। (Manoj Tiwari) इसी से हमें ऐसे लोगों से लड़ने में मदद मिली। भगवान के साथ का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि शिवजी ने जहर पी लिया था और वो नीलकंठ हो गए थे, वहीं से हमने सीखा और कई जहर पिए।
राहुल ने इसके बाद भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि इस्लाम में ये बताया गया है कि पैगंबर कहते हैं कि ईश्वर हमारे साथ हैं, इसलिए डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के गुरु नानक जी का भी यही संदेश है। इसके बाद राहुल ने भगवान शिव का चित्र दिखाकर कहा कि शिवजी कहते हैं कि डरो और डरोओ मत।

https://youtu.be/1ykpq45Y1pw?si=H_Wws8t7zRqWWKGf

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें