Mathura news: वृंदावन की संध्या लड्डू गोपाल को मानती हैं बेटा, पहनाती हैं ब्रांडेड कपड़े और स्मार्ट वॉच

Facebook
X
WhatsApp

Mathura news: मथुरा में लाखों भक्त रोजाना वृंदावन आते हैं और आपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग रूपों के यहां दर्शन करते हैं. श्यामसुंदर के दर्शनों के बाद भक्त खुद को धन्य मानते हैं और भक्ति के आनंद में डूब जाते हैं. लेकिन, कई ऐसे भक्त भी हैं, जो दर्शन कर भावुक हो जाते हैं और भगवान से कोई न कोई नाता जोड़ लेते हैं. ऐसी ही एक महिला भक्त हैं, जिन्होंने लड्डू गोपाल को अपना बेटा मान लिया है.

शादी के बाद एमपी के सतना जिले से वृंदावन आईं संध्या मिश्रा की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. वृंदावन में जब वह पहली बार श्रीकृष्ण के दर्शन करने गई तो मानो बस उन्हीं की होकर रह गईं. (Mathura news) श्रीकृष्ण की मूरत में उन्हें इतना अपनापन दिखा कि संध्या ने उन्हें अपना बेटा ही मान लिया. अब संध्या लड्डू गोपाल को बेटे की तरह साथ रखने लगी हैं और एक माँ की ही तरह उनका लालन-पालन करती हैं.
संध्या लड्डू गोपाल को अपना बच्चा मानकर उन्हें अच्छे-अच्छे ब्रांडेड कपड़े पहनती हैं. उनके नाप की स्टाइलिश टी-शर्ट और जींस की शॉपिंग करती हैं. यही नहीं, संध्या ने अपने लड्डू गोपाल को स्मार्ट वॉच भी पहनती हैं. उन्होंने लड्डू गोपाल का नाम केशव रखा है. इस अनूठी भक्ति को देखकर दूसरे लोग भी आनंदित होते हैं.

दोनों बच्चों से भी ज्यादा प्रिय है केशव

संध्या ने बताया कि वैसे तो वह भगवान कृष्ण की सालों से पूजा कर रही हैं, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने लड्डू गोपाल को अपने बेटे की तरह अपना लिया और बच्चे की तरह उनका ख्याल रखने लगीं. बताया कि वैसे तो उनकी 2 संतान हैं, लेकिन उनके लिए लड्डू गोपाल उनके सगे बच्चों से भी प्रिय हैं.

ऐसी है केशव की दिनचर्या

केशव की दिनचर्या सुबह उठने से शुरू होती है, जिसके बाद संध्या उन्हें नहलाती हैं. कभी नाश्ते में चाय पिलाती हैं तो कभी दूध. उन्हें खाना भी खिलाती हैं और जो खाना घर में बनता है, सबसे पहले केशव को ही खिलाती हैं. उसके बाद घरवाले उस प्रसाद को खाते हैं. संध्या की इस कृष्ण भक्ति को जिसने भी देखा उसने कहा कि यह भक्ति तो सिर्फ कृष्ण के लिए वृंदावन में ही देखने को मिल सकती है.

https://youtu.be/sx7Dt-6Oex4

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/manipur-news-horrible-story-of-another-gangrape-victim-from-manipur-woman-narrated-her-painful-story/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें