Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कंटेनर ने 15 को रौंदा, हादसे में छह की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 88 के पास तड़के करीब 2:45 बजे हुआ, जब दिल्ली से कानपुर जा रही एक बस सड़क किनारे रुकी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार कुछ यात्री लघुशंका के लिए बस से उतरकर बाहर खड़े थे। (Mathura Road Accident) बताया जा रहा है कि बस चालक ने यात्रियों को एक्सप्रेस-वे पर बने निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में उतारने के बजाय सड़क के किनारे ही बस रोक दी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक कंटेनर पहले बस से टकराया और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंदता चला गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Also Read –UP News: चाइनीज मांझा बेचा तो खैर नहीं! CM योगी का सख्त आदेश- ‘हादसा नहीं, इसे हत्या माना जाएगा’

इस दुर्घटना में सोनू निवासी औरैया, देवेश निवासी बस्ती, अस्लम निवासी कन्नौज और संतोष निवासी दिल्ली सहित छह लोगों की जान चली गई। (Mathura Road Accident) दो मृतकों की पहचान अभी की जा रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। (Mathura Road Accident) दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और मार्ग को फिर से खोल दिया।

Also Read –Pakistan Islamabad blast: पाकिस्तान के ‘मुसलमानों’ पर टूटा कहर! जुमे के दिन मस्जिद के पास महा-धमाका,इस्लामाबाद में इमरजेंसी…

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा बस चालक की गंभीर लापरवाही के चलते हुआ। एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के लिहाज से केवल निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में ही वाहनों को रोकने की अनुमति होती है, लेकिन नियमों की अनदेखी इस जानलेवा हादसे का कारण बन गई। (Mathura Road Accident) पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें