Maulana Salman Arrested : मौलाना सलमान अजहरी को जूनागढ़ ले गई गुजरात पुलिस, हेट स्पीच देने का लगा आरोप

Maulana Salman Arrested : मौलाना सलमान अजहरी को जूनागढ़ ले गई गुजरात पुलिस, हेट स्पीच देने का लगा आरोप
Facebook
X
WhatsApp

Maulana Salman Arrested : मायानगरी मुंबई में काफी गहमगहमी रही। इस्लामिक उपदेशक मौलाना सलमान अजहरी को हिरासत में लेने जब मुंबई पुलिस पहुंची तो उनके समर्थकों ने बवाल काट दिया। मौलाना अजहरी पर जूनगाढ़ में अपनी तकरीर के दौरान भड़काऊ और दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने वाली बातें कहने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने मौलाना और दो अन्य के विरूद्ध आईपीसी की धारा 153(सी)स 502(2), 188 और 144 के तहत केस दर्ज कर रखा है। उन्हें गिरफ्तार कर सबसे पहले घाटकोपर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जिसकी खबर मिलते ही उनके समर्थक बेकाबू होने लगे। भारी भीड़ ने घाटकोपर थाने को घेर लिया और उन्हें छोड़ने के लिए नारेबाजी करने लगे। इलाके में यातायात ठप हो गया।

Maulana Salman Arrested : मौलाना की अपील के बाद हटे समर्थक

माहौल तनावपूर्ण होने के बाद मौलाना सलमान अजहरी खुद सामने आए और अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने अपने समर्थकों से प्रदर्शन न करने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैं अपराधी नहीं हूं, न ही मुझे किसी अपराध के लिए यहां लाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। हम उनका सहयोग कर रहे हैं, आप लोग भी सहयोग करें। अगर यह मेरे भाग्य में होगा तो मैं भी गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं।

Maulana Salman Arrested

Maulana Salman Arrested : गुजरात पुलिस साथ ले गई जूनागढ़

मौलाना सलमान अजहरी को अपने साथ ले जाने गुजरात पुलिस मुंबई पहुंची हुई थी। रविवार देर रात उन्हें दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर जूनागढ़ के लिए रवाना हो गई। आगे की कार्यवाही वहीं होगी। मौलाना के वकील आरिफ सिद्दीकी ने बताया, “पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था, हमने इसका विरोध किया और हमने यह भी कहा कि उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। हमें नोटिस नहीं दिया गया था। उन्हें 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। हमें बताया गया है कि उन्हें जूनागढ़ कोर्ट ले जाया जा रहा है।

image 58

Maulana Salman Arrested : जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार को मुंबई के रहने वाले मौलाना सलमान अजहरी गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित एक जलसे में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए थे। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने यह कहकर कार्यक्रम का परमिशन लिया था कि मौलाना अजहरी का संबोधन धर्म और नशामुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने को लेकर होगा। लेकिन उन्होंने भड़काऊ बातें कहीं। जिसका वीडियो शनिवार को इंटरनेट वायरल हुआ।

image 59

जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया और मौलाना को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। जूनगाढ़ पुलिस इस मामले में (IPC) की धारा 153 बी (विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (2) (पब्लिक को भड़काने वाली बयानबाजी) के तहत मोहम्मद यूसुफ मालेक और अजीम हबीब ओडेदरा के रूप में दो लोकल लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों कार्यक्रम के आयोजक बताए जा रहे हैं।

https://youtu.be/oEq70oa9dOY?si=SFVNGqXuJ85n3kT_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें