Mayawati Birthday: मायावती का जन्मदिन आज! सीएम योगी ने फोन कर दी बधाई

Mayawati Birthday: मायावती का जन्मदिन आज! सीएम योगी ने फोन कर दी बधाई
Facebook
X
WhatsApp

Mayawati Birthday: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati Birthday) का आज सोमवार 15 जनवरी को 68 वां जन्मदिन है। मायावती अपने इस जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही हैं। मायवती को तमाम दिग्गज नेता सोशल मीडिया के माध्यम से और फोन करके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मायावती को फोन किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।

Mayawati Birthday: अखिलेश यादव ने मायावती को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

https://youtu.be/qJYdSFiwJaU?si=om-ILPMZ8OX0y4BT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें