Meerut News : मेरठ में आबादी के बीच विशालकाय अजगर देख लोगों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Meerut News : मेरठ में आबादी के बीच विशालकाय अजगर देख लोगों में मचा हड़कंप
Facebook
X
WhatsApp

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के पांडव नगर में शनिवार को एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को यूं खुले में देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो गए। इलाके के पार्षद संजय सैनी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि मिल्ट्री डेयरी फार्म की दीवार जो बी 68 मकान से लगी है उस पर अजगर चढ़ा हुआ यह अजगर दिखाई दिया। यह देख कॉलोनी के लोगो का वहां जमावड़ा लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर का आकार 15 से 20 फीट लंबा था। यही नहीं वह बहुत मोटा भी था। जब तक वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू करते हुए उसको प्राकृत वास नही छुड़वा दिया गया तब तक इलाके में दहशत का माहौल रहा।

डीएफओ राजेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग को आज नगर निगम के पार्षद संजय सैनी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मिल्ट्री डेयरी फार्म की दीवार जो बी 68 मकान से लगी है उस पर अजगर चढ़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर तत्काल रेंज अधिकारी मदनपाल सिंह के निर्देशन में वन विभाग की टीम जिसमे धर्मेन्द्र ढाका, कमलेश कुमार, गोपाल सिंह द्वारा मौके की जांच की गई।

Seeing a giant python among the population in Meerut, there was panic among the people, on information the forest department caught it

Meerut News : रेस्क्यू करके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया अजगर

डीएफओ के अनुसार टीम द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि मिल्ट्री डेयरी फार्म के पीछे नेचुरल वाटर बॉडी विद्यमान है जहां उक्त अजगर अपने शिकार की तलाश में अथवा उसका पीछा कर रहा था। डीएफओ ने बताया कि फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा उक्त अजगर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करते हुए उसको प्राकृत वास में छुड़वा दिया गया है।

image 23

Meerut News :जीवनपुर में तेंदुआ होने की सूचना से भी फैली थी दहशत

बताते दें कि इससे पहले मेरठ शहर के ही जीवनपुर इलाके में तेंदुआ होने की सूचना से लोगो में दहशत फैल गई थी। हालाकि कई घंटों के सर्च अभियान के बाद भी वन विभाग की टीम को तेंदुआ की उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई थी।

image 24

डीएफओ ने बताया कि मेरठ में जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्रों में आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि शहरीकरण के बढ़ने से जंगलों का दायरा सिकुड़ रहा है। इससे जंगली जानवरों के आवासों को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में इन जानवरों को खाने-पीने के लिए और अपने शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्रों में आना पड़ रहा है। डीएफओ ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों को देखकर घबराएं नहीं बल्कि शांत रहें और वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग की टीम द्वारा जल्द से जल्द इन जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।

https://youtu.be/VKd7eO09Tps?si=BOQToPdVcIxLwWV5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें