Meerut News: वाराणसी के छात्र ने हास्टल में की आत्महत्या, साथियों ने खिड़की से देखा तो पंखे से लटका था प्रशांत

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में नाबालिग छात्रा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीन दयाल छात्रावास में बीटेक आईटी के छात्र प्रशांत पांडे ने आत्महत्या कर ली। वाराणसी के बारकी गांव निवासी प्रशांत मंगलवार सुबह सर छोटूराम में क्लास करने नहीं गया था।

छुट्टी के बाद लौटे थे सभी छात्र

कॉलेज में कंडोलेंस होने के कारण छुट्टी हो गई थी। सभी छात्र सुबह 11 बजे लौटे तो प्रशांत के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से छात्रों ने देखा तो प्रशांत पंखे से लटका दिखा। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने प्रशांत के स्वजन को सूचित किया। छात्रों ने बताया कि प्रशांत की बैक आई थी। प्रशांत एकलौते बेटे थे। उनकी दो बहन है। पिता नागेश पांडेय किसान हैं। प्रशांत रविवार को घर से आया था।

छात्रर विवार को घर से आया था। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। छात्र कुलपति प्रोफेसर और छोटूराम इंस्टीट्यूट के निदेशक नीरज सिंघल को मौके पर बुलाने की मांग लेकर भड़क उठे। हालांकि कुलपति सूचना पाकर कुछ देर के लिए छात्रावास आईं थीं और छात्राओं में बढ़ते आक्रोश को देखकर लौट गईं थी।

https://youtu.be/OqACo_whvUc?si=POCqsdjpFAtj1Grz

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56487

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें