Meerut News: मुठभेड़ में डकैती का वांछित बदमाश घायल, एक साथी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: थाना किठौर पुलिस ने ग्राम मुंडाली में हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। दोनों अभियुक्त बीते दिनों गांव में हुई नकदी और आभूषणों की लूट के मामले में वांछित चल रहे थे।

Also Read –Maharashtra politics: महायुति छोड़ने वाले थे अजित पवार? 8 फरवरी का वो मास्टरप्लान जो महाराष्ट्र की राजनीति बदल देता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 30 जनवरी की देर रात किठौर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम मुंडाली में हुई डकैती में शामिल बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। (Meerut News) पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। (Meerut News) उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 20 और 21 जनवरी की दरमियानी रात ग्राम मुंडाली में एक घर में घुसकर नकदी और आभूषण लूटे थे। इस मामले में थाना मुंडाली पर मुकदमा संख्या 22/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी।

Also Read –Next Deputy CM Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद बड़ा उलटफेर! उनकी सबसे करीबी महिला बनेगी डिप्टी CM, नाम जानकर चौंक जाएंगे!

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 30 हजार रुपये नकद, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल तथा एक तमंचा मय जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। (Meerut News) पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान मोहसिन पुत्र तहसीन, निवासी ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी की पहचान साकिब उर्फ अंडा पुत्र सिराज अली, निवासी ग्राम मुंडाली, थाना मुंडाली, मेरठ के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं फरार बदमाशों की तलाश में दबिशें जारी हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें