Milk Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, अब प्रति लीटर तीन रुपये महंगा मिलेगा

Facebook
X
WhatsApp

Milk Price Hike: गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने का एलान कर दिया है। दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बयान के मुताबिक, इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।

अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। (Milk Price Hike) पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारे सदस्य संघों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

अमूल दूध के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के ‘अच्छे दिन’ वाले नारे का जिक्र कर चुटकी ली है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया. पिछले एक साल में 8 रुपए दाम बढ़े हैं. फरवरी 2022 में अमूल गोल्ड की कीमत 58 रुपए प्रति लीटर थी, फरवरी 2023 में अमूल गोल्ड 66 रुपए प्रति लीटर हो गया. अच्छे दिन?’

बता दें कि इससे पहले दिसंबर महीने में दुग्ध विक्रेता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में बेचे जाने वाले अपने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे. मदर डेयरी ने पिछले साल पांचवीं बार दूध के दाम बढ़ाए हैं. इसके साथ ही इस साल इसके दूध के दाम नौ रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. मदर डेयरी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44392

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें