Mizoram Election Counting 2023: मिजोरम में 40 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, रूझानों में ZPM को बहुमत, MNF पिछड़ी

Mizoram Election Counting 2023: मिजोरम में 40 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, रूझानों में ZPM को बहुमत, MNF पिछड़ी
Facebook
X
WhatsApp

Mizoram Election Counting 2023: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रूझानों में कांटे की टक्कर के बाद मुख्य विपक्षी जोरम पीपुल्स मुवमेंट (जेपीएम) काफी निकलती नजर आ रही है। जेपीएम को 26 सीटों पर बढ़ता हासिल है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है यानी जेपीएम रूझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। वहीं, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) मुकाबले में पिछड़ती दिख रही है। उसे अब महज 9 सीटों पर बढ़त हासिल है। कांग्रेस 2 और बीजेपी 3 सीट पर आगे चल रही है.

सात नवंबर को एक चरण में सभी 40 सीटों पर मतदान हुआ था। वोटिंग प्रतिशत 77 प्रतिशत से अधिक रहा था। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मुवमेंट और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी यहां अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश में है। तमाम एग्जिट पोल्स में मुख्य विपक्षी जोरम पीपुल्स मुवमेंट (जेपीएम) की जीत की भविष्यवाणी की गई थी। जो रूझानों के मुताबिक सच साबित होती नजर आ रही है। अगर रूझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो यह पार्टी पहली बार सत्ता में आएगी।

image 59

Mizoram Election Counting 2023: रविवार को नहीं आ सके थे नतीजे


पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भी बाकी के चार राज्यों के साथ नतीजे कल यानी रविवार तीन दिसंबर को आने वाले थे। लेकिन चुनाव आयोग ने शनिवार देर शाम को एक आदेश जारी कर 4 दिसंबर को मतगणना कराने का ऐलान किया था। दरअसल, ईसाई आबादी बहुल मिजोरम में रविवार को काउंटिंग की तारीख का काफी समय से विरोध हो रहा था।

image 60

यहां के कई ईसाई संगठन चुनाव आयोग से इस तारीख में बदलाव की मांग कर रहे थे। रविवार ईसाईयों के लिए पवित्र दिन है। इस दिन ईसाई समुदाय के लोग कई कार्यक्रम करते हैं। रविवार को काउंटिंग होने के कारण इनमें बदलाव करना पड़ेगा, इसलिए मांग की जा रही थी कि इस दिन मतगणना न कराई जाए।

Mizoram Election Counting 2023: 2018 में क्या रहे थे परिणाम

Mizoram Election results 2023


साल 2018 में मौजूदा मुख्यमंत्री जोरामथांगा के नेतृत्व में एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट जनादेश हासिल किया था। 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। कांग्रेस 2008 से सत्ता में काबिज थी। 2013 में उसे 34 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन 2018 में पार्टी फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई और महज पांच सीटें ही जीत पाई। दूसरे नंबर पर जोरम पीपुल्स मुवमेंट (जेपीएम) रही थी, जिसे 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा था।

Mizoram Election Results 2023 Live: मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना आज,  यहां देखें पल-पल की अपडेट्स

Mizoram Election Counting 2023: नतीजों पर क्या है असर

यदि रूझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो मिजोरम में सत्ता परिवर्तन होगा। 25 साल बाद पहली बार यहां एक गैर-एमएनएफ सरकार बनेगी। इसके साथ ही मिजोरम में कांग्रेस का सत्ता का सफाया हो जाएगा। जेपीएम की जीत का मतलब है कि राज्य में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत होगी। जेपीएम की प्रमुख मांगें हैं, राज्य में शांति और विकास। पार्टी का मानना है कि एमएनएफ सरकार इन मामलों में विफल रही है। एमएनएफ की हार के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमें से एक कारण पार्टी के अंदरूनी कलह है। एमएनएफ के कई नेता पार्टी छोड़कर जेपीएम में शामिल हो गए थे। इसके अलावा, राज्य में युवाओं में असंतोष भी एक बड़ा कारण है। युवाओं का मानना है कि उन्हें एमएनएफ सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

https://youtu.be/1p7LNZDfTd4?si=nYh1fJJjoFZnzXZV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें