Nuh Violence: मामले में आज अदालत में पेश किए जाएंगे विधायक मामन खान, फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

Nuh Violence: 31 जुलाई को नूंह के बड़कली चौक पर हुई हिंसा में संलिप्त रहने के आरोप में कांग्रेस विधायक मामन खान को एक बार फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी है।
नगीना थाने में दर्ज हुई छह एफआइआर में नामजद आरोपितों से मामन की हिंसा पूर्व बातचीत तथा वाट्सएप पर मैसेज भेजे गए हैं। चार में मामन को आरोपित बनाये एसआइटी दो बार दो-दो दिन की रिमांड ले चुकी है।

शहर में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

आज रिमांड अवधि खत्म होने पर दोपहर एक बजे के बाद आरोपित विधायक को अदालत में पेश किया जाना है। (Nuh Violence) मामन से हुई पूछताछ में सामने आया कि विधायक की आइटी सेल भी सक्रिय रही पुलिस आज उस लैपटाप को भी बरामद करेगी जिसे आइटीसेल देखने वाले मामन दो कर्मचारी प्रयोग करते हैं।

जिला में आज भी इंटरनेट सेवा रात 12 बजे तक बंद रहेगी। आरोपित विधायक की पेशी को देखते हुए शहर में सुबह से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
31 जुलाई को हुई हिंसा में शामिल लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में चल रहे कांग्रेस विधायक मामन खान पूछताछ में सीधे जवाब देने से अभी बच रहे हैं।

गिरफ्तारी से पहले हाईकोर्ट में याचिका लगाते वक्त उन्होंने दावा किया था कि वह घटना से पहले तथा घटना वाले दिन अपने क्षेत्र में नहीं थे। लेकिन हिंसा की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) के सदस्यों ने पूछताछ के दौरान उनकी लोकेशन की रिपोर्ट रख सवाल किए तो आरोपित ने सीधे जवाब नहीं देते हुए कहा अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।

https://youtu.be/OqACo_whvUc?si=Lxfpmkum5lo8KPuy

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56479

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें