PM Modi Birthday: मां बिन पहला जन्मदिन मना रहे नरेंद्र मोदी, कभी बेटे से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंच जाती थीं हीराबेन तो कभी खुद पीएम चले जाते

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी रविवार (17 सितंबर) को 73वां जन्मदिन है. इस मौके पर गुजरात से लेकर देश के दूसरों हिस्सों में कार्यक्रम होंगे. इस जन्मदिन पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर खुशी के भाव होंगे तो दिल में मां के बिना जन्मदिन मनाने की टीस भी होगी. बीते 9 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश हमेशा यही रही है कि वो अपने जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद जरूर लें, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

दरअसल, मां हीराबेन के निधन के बाद इस बार प्रधानमंत्री मोदी उनके बिना ही अपना जन्मदिन मनाएंगे. (PM Modi Birthday) हालांकि पिछले साल भी जब उनकी मां हीराबेन जन्म शताब्दी वर्ष में थी तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने नहीं जा पाए थे. जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में थे जहां उन्होंने जन्मदिन पर मां से न मिल पाने की टीस बयां की थी.

मां हीराबेन के साथ जुड़ी ये बड़ी यादें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर इन यादों का जिक्र करते रहे हैं. फिर चाहे वो बचपन से जुड़ी यादें हों या फिर राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मां से मुलाकात की तस्वीरें हो. हर एक तस्वीर में मां और बेटे के अटूट रिश्ते की झलक दिखती है. सबसे पहले नोटबंदी का वो दौर याद करते हैं जब एटीएम और बैंकों के बाहर लाइन लगी थी. इस लाइन में एक चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का था और ये देश भर की जनता को एक संदेश था कि देश और नियम कानून से बड़ा कुछ नहीं है.

ये एक मां का ही दिल है, जिसने उम्र भर बेटे को देश सेवा के लिए तैयार किया और प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया. उसी बेटे के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली में मौजूद आवास में ज्यादा दिन नहीं गुजारे वो बस कुछ वक्त के लिए प्रधानमंत्री आवास में रुकी फिर वापस गुजरात के उसी छोटे से मकान में रहने चली गईं जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के दूसरे सदस्य रहते हैं. साल 2016 में मां हीराबेन बेटे से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में कुछ वक्त गुजारा था और फिर वापस लौट गईं.

https://youtu.be/iYH47Jc-rP0?si=oJLq0nlmpfVR0h7n

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/crime-news-after-watching-gadar-2-the-youth-raised-slogans-of-hindustan-zindabad-an-angry-friend-did-this-horrifying-incident/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें