Monkeypox Alert: नोएडा और गाजियाबाद में मिले मंकी पॉक्स के 3 संदिग्ध मरीज

Facebook
X
WhatsApp

देशभर के कई राज्यों में मंकी पॉक्स के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गया है. आज यानि बुधवार को नोएडा और गाजियाबाद में मंकी पॉक्स के तीन संदिग्ध केस मिले हैं. नोएडा में संदिग्ध महिला का सैंपल लिया गया है. बता दें ग्रेटर नोएडा निवासी संदिग्ध महिला को सैंपल लखनऊ भेजा गया. मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में मंकीपॉक्स की जो संदिग्ध महिला मरीज की उम्र 47 वर्ष है. महिला अपने पति के साथ लक्षण दिखने पर जांच के लिए पहुंची थी।

महिला को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. महिला के मुंह और शरीर पर मंकी पॉक्स के लक्षण दिखने के बाद सैंपल लिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात बरतते हुए पीपी केक लगाकर महिला का सैंपल लिया है. फिलहाल एक महिला को हुमा इंसुलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

महिला सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा
सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में मंगलवार को इलाज के लिए मंकीपॉक्स की संदिग्ध महिला पहुंची. ग्रेटर नोएडा निवासी महिला का ब्लड और स्वैब का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है. महिला की आयु 47 वर्ष बताई जा रही है. महिला अपने पति के साथ लक्षण दिखने पर जांच के लिए पहुंची थी. सैंपल लेने के बाद महिला को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. महिला के मुंह और शरीर पर मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद सैंपल लिए गए हैं. लैब टेक्नीशियन ने पीपीई किट पहनकर सैंपल लिया गया है।

महिला दिल्ली के स्कूल में अध्यापक हैं. नौकरी के सिलसिले में उसे दिल्ली आना जाना लगा रहता है. विभाग की ओर से महिला की ट्रैवल हिस्ट्री पता लगाई जा रही है. उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे. फिलहाल संदिग्ध महिला का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

गाजियाबाद में भी मंकी पॉक्स के दो संदिग्ध मरीज मिले
गाजियाबाद में मंकीपॉक्स बीमारी के दो संदिग्ध मामले सामने आने के बाद इसके फैलने का खतरा बढ़ गया है. गाजियाबाद में एक संदिग्ध मरीज गाजियाबाद के अर्थला इलाके के रहने वाला है, जो गाजियाबाद जिला अस्पताल अपना चेकअप कराने के लिए पहुंचा था, जिसका सैंपल पुणे जांच के लिए भेजा गया है और उसे घर पर ही आशोलेशन में रखा गया. वहीं गाजियाबाद का रहने वाला दूसरा मरीज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुआ है. वहां भी उसके जांच के नमूने लेबोरेटरी भेजे गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें