Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के गलशहीद थाना इलाके के रेलवे माल गोदाम के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवकों ने नशे की हालत में यूपी डायल 112 की बोलेरो पर चढ़कर उत्पात मचाया. बाद में घटना का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में दो युवक यूपी 112 पर बैठकर अपनी जान को जोखिम में डालते हुए कार पर सवार होते हुए दिखाई दे रहे हैं.
गलशहीद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान करने की कार्रवाई की. (Moradabad News) पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की. एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी में आया था, जिसके बाद पूरे प्रकरण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों सलमान और मेराज को गिरफ्तार किया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
वहीं पूरे प्रकरण को लेकर एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीना ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस वायरल वीडियो की जानकारी प्राप्त हुई थी. यूपी 112 के ऊपर कुछ लड़के उत्पात मचा रहे थे.
जब पूरे प्रकरण की जानकारी की गई तो पता चला कि वह यूपी 112 की गलशहीद पुलिस की गाड़ी है, उसपर दो लोग नशे की हालत में चढ़े हुए हैं. पुलिस दोनों को पकड़ कर अपने साथ थाने लेकर आई. इसके बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.
मुरादाबाद पुलिस लगातार भले ही लोगों के बीच जाकर नशे की बिक्री को रोकने को लेकर अभियान चला रही है लेकिन मुरादाबाद जनपद की गलशहीद थाना इलाके में घटी इस घटना से साफ हो गया है कि नशा करने वालों के हौसले बेहद बुलंद है, जो यूपी 112 की जीप पर बैठकर नशे की हालत में हाई वोल्टेज ड्रामा और उत्पात मचा रहे हैं.
https://youtu.be/FjAOnHJTGaA









