Moradabad News : भाजपा के नेता मुरादाबाद सीट के लिए कौन सी रणनीति चलेंगे। इसको लेकर पार्टी के लोगों में कई अटकलें चल रही हैं। पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि मुरादाबाद सीट पर भाजपा महिला प्रत्याशी को उतारेगी। पुराने चेहरों को लेकर यहां संशय बरकरार है। हो सकता है भाजपा नए चेहरों को लाकर चौंका दें। इसी कारण दावेदारों से अधिक उनके समर्थक परेशान हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सियासत बॉलीवुड भी सियासत का स्वाद चखने को तैयार है।
Delhi Budget : दिल्ली बजट में महिलाओं को बड़ा तोहफा , अब हर महिला को केजरीवाल देंगे 1 हजार रुपए….https://t.co/CisiyxX85P#DelhiBudget #india24x7livetv #NewsUpdates pic.twitter.com/8PtiBGoVC8
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 4, 2024
Moradabad News : क्या कंगना करेंगी भाजपा का प्रतिनिधित्व
मुरादाबाद की लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भाजपा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतर सकती है। पिछले कई महीनों से यह अफवाह थी कि कंगना रनौत वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, और अब उनके पिता ने इस बारे में एक बड़ा अपडेट साझा किया है। खुद अभिनेत्री कंगना रनौत ने पहले ही साफ कर दिया था कि भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वह तैयार है।
Moradabad News : पहले मथुरा से लड़ने का था संशय
आपको बताते चलें कि उनके संसदीय क्षेत्र पर पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट और मथुरा सीट पर उनके नाम की चर्चा हो रही थी। लेकिन मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को टिकट मिलने के बाद माना जाता है कि कंगना रनौत को मुरादाबाद सीट पर उतारा जा सकता है। हालाँकि मुरादाबाद सीट से कंगना रनौत लड़ना नहीं चाहती है। अगर ऐसी कोई स्थिति बनती भी है तो भाजपा ने विपक्षियों को मात देने के लिए एक दूसरा नाम भी फ़िल्मी जगत से चुन रखा है और वह है जयप्रदा।

Moradabad News : कंगना रनौत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की थी मुलाकात
जयप्रदा को मुरादाबाद के लोग बहुत ज्यादा पसंद भी करते हैं और उनके काम को भी मुरादाबाद में काफी देखा गया है। जयाप्रदा रामपुर से सांसद रही हैं और उन्होंने शहर को चार चांद लगाए थे। अभिनेत्री जयाप्रदा का नाम भी विपक्ष का खेल बिगाड़ सकता है। भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह व उनके विधायक पुत्र के साथ राजपाल चौहान, डॉक्टर विजय चौहान, डॉक्टर अमित चौहान के नाम देवदारी में सामने आए थे। इस सीट पर महिलाओं में प्रिया अग्रवाल, डॉक्टर शेफाली सिंह की भी मजबूत दावेदारी देखने को मिल रही है।
भाजपा इन सीटों पर भी गंभीरता से मंथन कर रही है। चुनावी चर्चाओं में पूर्ण सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इलियास का नाम भी सामने आ रहा है। फिलहाल तो मुरादाबाद से भाजपा महिला प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की योजना पर विचार कर रही है। कुछ समय पहले कंगना रनौत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इससे उनके चुनाव लड़ने के आसार साफ़ नजर आ रहे है।









