स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस लीक होने से 10 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

आंध्र प्रदेश के विजयवाड में स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस के रिसाव के कारण बच्चे बीमार: विजयवाड़ा में बीते बुधवार को स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस के रिसाव के कारण, 8 से 14 वर्ष के 10-12 छात्र बीमार पड़ गए है बतया जा रहा है की पुराने उपकरण और पुराने गैस सिलेंडर के कारण गैस रिसाव हुआ। बाद में इस पर काबू पाया गया। अब सभी छात्र स्थिर हैं।
बतया जा रहा है की यह घटना बीते बुधवार रात 8.30 बजे हुई। कुछ तैराकों ने हमसे अनुरोध किया कि उन्हें तैराकी की अनुमति दी जाए क्योंकि 11 दिसंबर को उनकी एक प्रतियोगिता है। हमने उन्हें नगर आयुक्त से अनुमति लेने के लिए कहा और उन्होंने कहा कि अनुमति गई है।”

वंही एक बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। हालांकि, सभी छात्रों की हालत अब स्थिर है। अधिकारियों ने भी अस्पताल का दौरा किया।
पर्यवेक्षक ने कहा कि इस घटना में छात्रों के साथ हमारा एक कर्मचारी भी बीमार पड़ गया। उन्होंने कहा, “मैं केवल तैराकों का डेटा रिकॉर्ड करता है और बाकी की निगरानी डीएफओ और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की जाती है। स्विमिंग पूल रात 8 बजे तक खुला रहता है, लेकिन तैराकों के अनुरोध की वजह से स्विमिंग पूल रत को 8:30 बजे तक खोला गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें