Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप की तबाही! मरने वालों की संख्या 2800 के पार, जानें अपडेट

Facebook
X
WhatsApp

Morocco Earthquake: मोरक्को के मराकेश (Marrakesh) में बीते शुक्रवार (8 सितंबर) को 6.8 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र मराकेश से 72 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मौजूद था. ये भूकंप हाई एटल पर्वत पर आए थे. रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की वजह से मरने वालों लोगों की संख्या 2800 से ज्यादा हो गई. वहीं घायलों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है. घायलों की संख्या बढ़कर 2562 हो गई है.

मोरक्को में आए भूकंप के बाद राहत बचाव कार्य में तेजी लायी गयी है. (Morocco Earthquake) इसके लिए जीवित बचे लोगों को ढूंढने के लिए देश में अभी भी बचाव अभियान जारी है. भूकंप के बाद स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और कतर की टीमें राहत बचाव कार्य में शामिल हो गए हैं. भूकंप में शामिल बचावकर्मियों के अनुसार, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भूकंप की तीव्रता के कारण दक्षिण में सिदी इफनी से लेकर उत्तर में रबात और उससे आगे तक तरंगें फैल गईं.

देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक

मोरक्को में आए भूकंप की वजह से मारकेश से 60 किलोमीटर दूर स्थित पर्वतीय गांव की लगभग हर इमारत नष्ट हो चुकी हैं. इसके बाद से घटनास्थल पर बचाव राहत कार्य की टीमें जीवित बचे लोगों और मृतकों के शवों की तलाश में दिन-रात जुटी हुई है.

इस घटना से बाद मोरक्को के अधिकारियों ने बीते शनिवार (9 सितंबर) को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. सेना के एक बयान के अनुसार मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

इससे पहले शनिवार (9 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया था. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.” भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

https://youtu.be/6SSRwAkLs9I?si=RAG-5YUdrKy4h6cp

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56119

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें