MP Politics: प्रियंका गांधी पर 41 जिलों में FIR पर पहली बार बोले MP बीजेपी चीफ वीडी शर्मा, जानें क्या कहा?

Facebook
X
WhatsApp

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के मामले में राज्य की भारतीय जनता पार्टी इकाई के चीफ विष्णु दत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है. इतना बड़ा राष्ट्रीय दल झूठी चिट्ठी के आधार पर आरोप लगाता है.

MP BJP चीफ ने दावा किया कि चिट्ठी तैयार करवाई जाती है, इसे वायरल करवाया जाता है. (MP Politics) झूठ और छल-कपट की राजनीति का उदाहरण है. दिग्विजय सिंह ने इस पर ट्वीट नहीं किया. कमलनाथ अब झूठनाथ साबित हो गए. ये साजिश है. सरकार को बदनाम करने की साजिश है.

उन्होंने कहा कि ये क्रिमिनल ऑफेंस है. साइबर क्राइम के अंदर भी शिकायत की है. कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से ये किया है.

बता दें प्रियंका ने एक ट्वीट किया था जिसमें दावा किया गया था कि 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है. हालांकि बीजेपी ने इससे साफ इनकार किया है. बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका, बल्कि कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई नेताओं पर 41 जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है.

https://youtu.be/9z4njkNLWZ4

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=54467

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें