Mukhtar Ansari: पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उसके बड़े भाई बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. गैंगस्टर के मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट आज फैसला सुनाएगी. अगर इस मामले में दो साल से ज्यादा की सजा हो जाती है तो अफजाल अंसारी की संसद की सदस्यता खत्म हो सकती है. बता दें कि बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था.
वहीं माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और नंद किशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था. (Mukhtar Ansari) दोनों भाइयों के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में 2007 में क्राइम नंबर 1051 और 1052 दर्ज हुआ था. हालांकि 2019 में अफजाल अंसारी गवाहों के मुकर जाने के चलते कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में बरी हो चुके हैं, जबकि मुख्तार अंसारी कृष्णानंद राय और नंदकिशोर रुंगटा दोनों ही हत्याकांड में बरी हो चुका है.
2005 में हुई थी BJP विधायक कृष्णानंद राय की हत्या
दोनों भाई गवाहों के अपने बयान से मुकर जाने के चलते बरी हुए हैं. कृष्णानंद राय की 2005 में हुई हत्या के मामले में 2019 में कोर्ट ने दोनों भाइयों को बरी कर दिया था, जबकि नंदकिशोर रूंगटा की हत्या के मामले में 2001 में मुख्तार अंसारी बरी हो चुका है. हालांकि इसके बावजूद गैंगस्टर केस में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कोर्ट गवाहों के मुकरने की वजह से बरी होने के आधार पर कड़ा फैसला सुना सकती है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस समय माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार सख्ती से पेश आ रही है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद जहां बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद पर शिकंजा कसा है तो वहीं पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उसका बेटा विधायक अफजाल अंसारी जेल में बंद है. हालांकि मुख्तार के भाई व बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी जेल में नहीं हैं, लेकिन उनकी संसद की सदस्यता पर संकट आ गया है. अगर आज कोर्ट से उनको सजा हो जाती है तो उनकी संसद सदस्यता चली जाएगी.
https://youtu.be/kh4vcJoHmjE










