Mukhtar Ansari Funeral Live : अंतिम सफर पर मुख्तार अंसारी, कुछ ही देर में किया जाएगा सुपुर्द-ए-ख़ाक

Mukhtar Ansari Funeral Live : अंतिम सफर पर मुख्तार अंसारी, कुछ ही देर में किया जाएगा सुपुर्द-ए-ख़ाक
Facebook
X
WhatsApp

Mukhtar Ansari Funeral Live : मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कब्रिस्तान में आज दफनाया जाएगा। गुरुवार की देर रात मुख्तार अंसारी के निधन के बाद शुक्रवार को दिन भर पूर्वांचल के माफिया की बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। इसके बाद मुख्तार का शव परिजनों को सौंपा गया। बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद 4:45 बजे शव के साथ 26 वाहनों का काफिला गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। माफिया डॉन का शव रात 1:10 बजे गाजीपुर स्थित घर पहुंच गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का काफिला प्रयागराज के रास्ते भदोही, वाराणसी होते हुए चौबेपुर से गाजीपुर में रात 11:45 बजे प्रवेश किया। शव पहुंचने से पहले घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि मुख्तार को शनिवार को सुबह की नमाज के बाद गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Mukhtar Ansari Funeral Live : मुख्तार उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद था। 28 मार्च की

कालीबाग कब्रिस्तान में पढ़ी जा रही जनाजे की नमाज
कालीबाग कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ी जा रही है। इसमें मुहम्मदाबाद समेत गाजीपुर के विभिन्न इलाकों से हजारों मुख्तार अंसारी समर्थक पहुंचे हैं।

navbharat times 108888283

Mukhtar Ansari Funeral Live : कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा मुख्तार का जनाजा


मुख्तार अंसारी का जनाजा कालीबाग कब्रिस्तान पहुंच गया है। वहां भारी भीड़ उमड़ी है। लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी की गई है। तमाम लोगों की जांच की जा रही है। हर समर्थक पर पुलिस की नजर है। मुख्तार अंसारी का जनाजा निकलने से पहले छोटे बेटे उमर अंसारी ने प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान वह आए लोगों से लगातार मिल रहा था। मुख्तार के जनाजे को लेकर आई भारी भीड़ के बारे में जानकारी भी ले रहा था

कालीबाग कब्रिस्तान के लिए मुख्तार अंसारी जनाजा उसके आवास से रवाना हो गया है। 2 हजार से ज्यादा लोग इसमें शामिल हुए हैं। कब्रिस्तान के रूट पर पुलिस की तैनाती है। - Dainik Bhaskar

Mukhtar Ansari Funeral Live : पत्नी अफशां पर सस्पेंस बरकरार


मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर सस्पेंस बरकरार है। जिस अफशां ने क्रिकेट के मैदान में मुख्तार का खेल देखकर उस पर दिल हार बैठी थी, वह उसके जनाजे में शामिल होने घर पर नहीं आ पाई। अफशां के खिलाफ 75 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अगर वह जनाजे में शामिल होने आती है तो पुलिस की पकड़ में आ जाएगी।

Mukhtar Ansari Funeral Live : कालीबाग कब्रिस्तान के लिए निकला जनाजा

कल सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार अंसारी, पोस्टमार्टम हुआ पूरा,परिजनों को सौंपा  जाएगा शव - Samvet Srijan


मुख्तार अंसारी का जनाजा निकल गया है। मुहम्मदाबाद फाटक से कालीबाग कब्रिस्तान तक जनाजा जाएगा। करीब एक किलोमीटर के इस जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मुख्तार के चाहने वालों की नाराजगी भी दिख रही है।

Mukhtar Ansari Funeral Live : मां की कब्र के पास दफन होगा मुख्तार

पैतृक आवास से कब्रिस्तान ले जाया जा ...


मुख्तार अंसारी के शव को उसकी मां की कब्र के पास दफनाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं उसका कब्र तैयार कर लिया गया है। कब्रिस्तान में जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। लोगों को आधार कार्ड दिखाकर ही कब्रिस्तान में जाने देने की बात कही गई है। हालांकि, जनाजे में शामिल होने को लेकर किसी प्रकार की पाबंदी न लगाए जाने की बात एसपी ने कही है।

Mukhtar Ansari Funeral Live : सीएम योगी को दी गई हालात की जानकारी

Voting for right persons will give new direction to nation: U.P. CM -  Hindustan Times


सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गई है। उन्हें अधिकारियों ने मौजूदा हालात की जानकारी दी। सीएम योगी पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। गृह सचिव और डीजीपी ने सीएम को रिपोर्ट दी है। इसके अलावा सरकार की ओर से संवेदनशील स्थानों पर चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। संवेदनशील जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गाजीपुर में 15 एएसपी और 25 डीएसपी के साथ पुलिस बल को सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। गाजीपुर और मऊ में पुलिस अलर्ट मोड में है।

Mukhtar Ansari Funeral Live : कालीबाग में खोदा गया है कब्र


मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को दफन करने के लिए कब्र खोदा गया है। साढ़े सात फीट लंबी, साढ़े तीन फीट चौड़ी और पांच फीट गहरी कब्र खोदी गई है। मुख्तार अंसारी के शव को अभी ताबूत में रखा गया है। जल्द ही जनाजा निकलेगा। इसके लिए अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Image

Mukhtar Ansari Funeral Live : ओसामा भी जनाजे में पहुंचा


मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा भी जनाजे में पहुंचा है। सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का मुख्तार अंसारी से करीबी संबंध था। शहाबुद्दीन की तिहार जेल में बंदी के दौरान कोरोना काल में मौत हुई थी।

Mukhtar Ansari Funeral Live :मुख्तार के आवास के बाहर समर्थकों की नारेबाजी


मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित फाटक आवास पर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। वहां पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

https://youtu.be/cQAnL9vqDXs?si=skcZnxFzNS57nHGz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें