Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताया है, उसने कहा है कि से जेल में जहर देकर मारने (Mukhtar Ansari) का प्रयास किया जा रहा है, जहर के कारण उसकी हालत काफी गंभीर हो गई है। उसने कहा कि उसे ऐसा लगता है, कभी भी उसकी मृत्यु हो सकती है। दरअसल, माफिया मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण से संबंधित गैंगस्टर मामले में गुरुवार को बाराबंकी की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना था, हालांकि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश नहीं हुआ, उसने अपने अपने के माध्यम से प्रार्थना पत्र दाखिल किया, उसमें ही उसने अपनी जान को खतरा बताया है।
'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 असंवैधानिक', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला. #india24x7livetv #NewsUpdate #UttarPradesh #HighCourt pic.twitter.com/EUYF0jNX1U
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 22, 2024
कोर्ट को भेज गए पत्र में मुख्तार अंसारी ने कहा है कि बीते 19 मार्च को बांदा जेल में उसको जो भोजन उपलब्ध कराया गया उसमें जहर था। इसके सेवन से वह गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसके हाथ पैरों में और शरीर के सभी नसों में दर्द हो रहा है। हाथ पांव ठंडे हो रहे हैं। घबराहट हो रही है। ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है।
Mukhtar Ansari: ’40 दिन पहले भी दिया गया जहर’
मुख्तार ने अदालत को यह भी बताया है कि 40 दिन पहले भी उसके खाने में धीमा जहर दिया गया। इसलिए जेल में जो स्टाफ उसका खाना बनाने के बाद चखकर उसे देता है वह भी बीमार पड़ गया और उसका इलाज कराया गया। मुख्तार अंसारी ने कहा कि जेल में उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। मुख्तार ने जेल से अनुरोध किया कि इस घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए दिशा निर्देश दिये जायें। इसके अलावा उसने कहा कि इसलिए मेडिकल बोर्ड का गठन कराकर इलाज कराया जाए। फिलहाल गैंगस्टर के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अगली पेशी के लिए के 29 मार्च की तारीख तय की है।










