UP Nikay Chunav: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात

Facebook
X
WhatsApp

UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में जुटे हैं. इसी क्रम में बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द कर सकती है. इस बीच राजधानी लखनऊ का सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया जब स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने पहुंची. इस मुलाकात के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा यादव बीजेपी के टिकट से लखनऊ मेयर पद का चुनाव लड़ सकती हैं.

हालांकि मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही टिकट फाइनल करता है. निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी. (UP Nikay Chunav) उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी. गौरतलब है कि 2022 चुनाव के पहले ही अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था. तभी से उनको लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे हैं. कभी कहा जाता है कि पार्टी उन्हें एमएलसी का चुनाव लड़ाएगी तो कभी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उनके उतरने की बातें होती रही हैं. लेकिन हर बार अपर्णा को लेकर हुई चर्चाएं निराधार ही साबित हुई हैं.

बीजेपी जल्द करेगी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

लेकिन एक बार फिर जब दो चरणों में नगर निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है तो एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अपर्णा यादव लखनऊ से बीजेपी की मेयर पद की प्रत्याशी हो सकती है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिल रहा है कि अपर्णा यादव को बीजेपी मेयर पद का चुनाव लड़वा सकती है. हालांकि अभी पार्टी में टिकटों को लेकर मंथन चल रहा है. कहा जा रहा है कि 16 अप्रैल तक बीजेपी निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी.

https://youtu.be/kh4vcJoHmjE

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47864

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें