Mumbai-Bengaluru Flight : विमान के टॉयलेट में यात्री के साथ हुआ कुछ ऐसा ! मांगनी पड़ी माफी

Mumbai-Bengaluru Flight : विमान के टॉयलेट में यात्री के साथ हुआ कुछ ऐसा ! मांगनी पड़ी माफी
Facebook
X
WhatsApp

Mumbai-Bengaluru Flight : मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के टॉयलेट में एक यात्री फंस गया। क्रू मेंबर्स की तमाम कोशिशों के बाद जब टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होने यात्री को अंदर ही बैठने के लिए कहा। जब फ्लाइट बेंगलुरु के केंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो यात्री को टेक्नीशियन की मदद से टॉयलेट का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्पाइसजेट ने बयान जारी करके माफी मांगी है।

Mumbai-Bengaluru Flight : पूरी घटना

रिपोर्ट के मुकाबिक विमान के टॉयलेट में फंसने की ये घटना फ्लाइट संख्या SG-268 में हुई। स्पाइस जेट के विमान ने जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट से (16 जनवरी) को दोपहर दो बजे उड़ान भरी थी, उसके कुछ देर बाद ही यात्री टॉयलेट चला गया। लेकिन, उसने जब बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला, यात्री अंदर से काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुल सका। इसके बाद टॉयलेट में फंसे यात्री ने क्रू मेंबर से दरवाजा खुलवाने का निवेदन किया। क्रू मेंबर भी कई कोशिशों के बाद बाहर से दरवाजा नहीं खोल सके।

image 426

विमान में तैनात क्रू मेंबर्स को लगा कि अब टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुलने वाला है, तो एक एयर हॉस्टेस ने कागज पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा, कि सर हमने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की है। मगर हम इसे खोल नहीं पाए हैं, आप घबराइए मत, हम कुछ देर में लैंड करेंगे। इसलिए आप कमोड का ढक्कन गिराइए और उस पर बैठे रहिए और खुद को सुरक्षित रखिए। जैसे ही हम लैंड करेंगे, वैसे ही इंजीनियर हमारी मदद करेंगे। इस कागज को फिर दरवाजे के नीचे से यात्री तक पहुंचा दिया गया। इसके बाद यात्री करीब डेढ़ घंटे तक टॉयलेट में ही फंसा रहा।

Mumbai-Bengaluru Flight : स्पाइसजेट ने मांगी माफी

वहीं, इस घटना के बाद स्पाइसजेट ने बयान जारी करके माफी मांगी है। एयर लाइन ने सफाई देते हुए कहा, कि टॉयलेट में फंसे यात्री को पूरी यात्रा के दौरान मदद की गई। एयरलाइन कंपनी ने कहा पूरी यात्रा के दौरान मदद और गाइडेंस दी गई और विमान की लैंडिंग होने बाद एक टेक्नीशियन की मदद से यात्री को सुरक्षित टॉयलेट से बाहर निकाल लिया गया।

image 425

Mumbai-Bengaluru Flight : घटना के बाद उठे सवाल

फ्लाइट के वॉशरूम में 'कैद' होकर मुंबई से बेंगलुरु का सफर, Airlines का ए

इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर टॉयलेट का दरवाजा क्यों नहीं खुल पाया? क्या टॉयलेट का दरवाजा खराब था? या फिर क्रू मेंबर्स ने सही तरीके से दरवाजा खोलने की कोशिश नहीं की? इसके अलावा, सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या स्पाइसजेट ने यात्री को पर्याप्त मदद की? या फिर यात्री को टॉयलेट में फंसे रहने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा? इन सवालों के जवाब तो जांच के बाद ही मिलेंगे। लेकिन, यह घटना एक गंभीर चूक है। स्पाइसजेट को ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

https://youtu.be/2fzfuNvbloU?si=nk6pvbs23tf9i49X

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें