Mumbai News: अनुष्का और विराट क्‍या फिर बनने जा रहे माता-पिता, वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप!

Mumbai News: अनुष्का और विराट क्‍या फिर बनने जा रहे माता-पिता, वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप!
Facebook
X
WhatsApp

Mumbai News: बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और दमदार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है। पिछले कुछ दिनों से ही अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं और ऐसे में अब विराट-अनुष्का का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो बैंगलोर के एक होटल का बताया जा रहा है। वीडियो में विरुष्का एक दूजे का हाथ थामे और बातें करते हुए चलते दिख रहे हैं। फैन्स इस वीडियो को देख काफी एक्साइटिड हो गए हैं और कपल को अभी से ही बधाई दे रहे हैं। वीडियो में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका बेबी बंप काफी उभरा हुआ नजर आ रहा है।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा को सहारा देते हुए चल रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैन्स खुशी से झूम उठे हैं। फैन्स कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। कपल की शादी को 6 साल हो चुके हैं। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। वामिका को लेकर कपल काफी प्राइवेट है। उन्होंने वामिका की फोटो या वीडियो कभी भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए ये एक खुशखबरी है। कपल की दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबर से फैन्स काफी खुश हैं। फैन्स कपल को जल्द ही एक बेटे की ख्वाहिश भी कर रहे हैं।

Mumbai News: क्या है वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस में क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा संग नजर आ रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं, जिस में काफी हद तक बेबी बंप भी नजर आ रहा है। वहीं जिस तरह से विराट ने उन्हें पकड़ा है और एक्ट्रेस चल रही हैं, उससे इन बातों पर मुहर सी लगती दिख रही है। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले से ही अनुष्का के प्रेग्नेंसी की खबरें सुनने को मिल रही थीं, वहीं इस वीडियो से इस बात की पुष्टि सी होती दिख रही है।

https://youtu.be/T0cc6eMn_94?si=4993mHTDF73setTb

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें