Navneet Sehgal: पूर्व IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन, जानिए इनके बारे में

Navneet Sehgal: पूर्व IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन, जानिए इनके बारे में
Facebook
X
WhatsApp

Navneet Sehgal: उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, आज यानि शनिवार (16 मार्च) को वह पदभार ग्रहण करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए आदेश जारी कर एक एक पत्र साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। सहगल का यह कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया आदेश

image 49

Navneet Sehgal: शानदार अफसर रहे नवनीत सहगल हमेशा महत्वपूर्ण पद पर रहे

पूर्व आईएएस नवनीत सहगल पिछले साल मार्च 2023 में 35 वर्षों की लंबी सेवा के बाद रिटायर हो गए थे। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल, मायावती, अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काम कर चुके हैं। नवनीत सहगल एक बेहद ही कर्तव्यपरायण और शानदार अफसर रहे हैं। विनम्र स्वभाव के नवनीत सहगल ने जिलाधिकारी लखनऊ से लेकर ब्यूरोक्रेसी के सर्वोच्च पदों को सुशोभित किया है। प्रदेश के कई मुख्यमंत्रियों ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी थी। नवनीत सहगल उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना भी रहे हैं। इनकी क्रिकेट में विशेष रुचि है। खेलों के प्रति भी सकारात्मक रुख रहा है।

कौन हैं नवनीत सहगल? (Who is Navneet Sehgal)

पूर्व आईएएस अफसर नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) का जन्म साल 1963 में पंजाब के फरीदकोट में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई हरियाणा में हुई, क्योंकि इनके पिता यहीं पर नौकरी करते थे। सहलग ने अंबाला से दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद भिवानी में में रहकर बारहवीं तक की पढ़ाई की थी। साल 1982 में सहगल ने बीकॉम की परीक्षा पास कर ली थी। ये सिविल सर्विस में जाना चाहते थे लेकिन उम्र नहीं हुई थी।

इसके बाद सहगल (Navneet Sehgal) ने चार्टेड एकाउंटेंटशिप (सीए) कोर्स में दाखिला लिया।1986 में उन्होंने सीए कोर्स पूरा कर लिया। इसके अगले साल इन्होंने कंपनी सेकेटरीशिप का कोर्स भी पूरा कर लिया। सीए करने के बाद वर्ष 1986 में सहगल ने प्रैक्टिस और साथ में सिविल सर्विसेज की तैयारी भी शुरू कर दी। बड़ी कंपनियों के कंसल्टेंट के तौर पर सहगल ने देश में कई नई फैक्ट्रियों की शुरुआत कराई। पहले ही प्रयास में नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) 1988 में सिविल सेवा चयनित हो गए। इन्हें यूपी कैडर मिला था।

https://youtu.be/JinqgjnjPZo?si=NJu-be615j4AMzI1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें