Neeraj Chopra: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई, जयंत चौधरी बोले- ‘मेडल्स से भरा उनका कमरा’

Facebook
X
WhatsApp

Neeraj Chopra: बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. दूसरे राउंड में उन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. नीरज चोपड़ा की इस कामयाबी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि आपकी कामयाबी पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर नीरज चोपड़ा को उनकी इस शानदार कामयाबी की बधाई दी और लिखा, “बधाई हो नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आपके अभूतपूर्व 88.17 मीटर थ्रो की वजह से आप डायमंड लीग ट्रॉफी, विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण और ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. (Neeraj Chopra) आपकी उपलब्धियों ने पूरे देश की भावना को ऊपर उठाया हैं. आज हर भारतीय गर्व और प्रेरणा से सातवें आसमान पर है. जय हिन्द!”

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई

सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि केशव मौर्य ने लिखा, “देश के लिए गौरव का क्षण!.. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में श्री “नीरज चोपड़ा जी ने फिर से इतिहास रचते हुए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया. आपकी इस उपलब्धि से समस्त देशवासी गौरवान्वित है. आपको इस शानदार जीत व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.. जय हिंद”

जयंत चौधरी ने कही ये बातर

राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने भी नीरज चोपड़ा की इस एतिहासिक जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने हमारे दिलों में भी अपने लिए जगह बना ली है. जयंत चौधरी ने एक्स साइट पर कहा कि, “नीरज चोपड़ा के घर में शायद पदकों से भरा एक कमरा है और उन्होंने हमारे दिलों में भी अपने लिए जगह बना ली है!”

आपको बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय है, जबकि ये तीसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने सिल्वर जीता था, वहीं लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. इस इवेंट का सिल्वर मेडल पाकिस्तान के नदीम और ब्रॉन्ज मेडल चेक रिपब्लिक के याकूब के नाम रहा.

https://youtu.be/Vwcu6plR5CU?si=dDt1i0bNC9yrzXgQ

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55359

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें