Nepal Bus Accident: महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गोरखपुर से बुक कराई थी बस, हादसे में अब तक 14 शव बरामद

Facebook
X
WhatsApp

Nepal Bus Accident: गोरखपुर/महराजगंज। पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय पर्यटकों की बस मुखलिसपुर के पास खाई में गिर गई। (Nepal Bus Accident) गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल की बस में महाराष्ट्र के रहने वाले 42 यात्री सवार थे। गोरखपुर के रहने वाले चालक समेत 14 लोगों के मृत्यु होने की सूचना है।

केसरवानी ट्रेवल की दो बस और एक ट्रैवलर को चारु नाम की महिला ने तरंग चौक के पास स्थित कार्यालय जाकर बुक कराया था। (Nepal Bus Accident) यहां से सभी गाड़ियों को प्रयागराज रेलवे स्टेशन भेजा गया जहां से महाराष्ट्र के रहने वाले 110 पर्यटकों का ग्रुप चित्रकूट गया। वहाँ से अयोध्या ,लुम्बिनी होते हुए नेपाल के पोखरा पहुंचा था। आज सभी लोग काठमांडू जा रहे थे।

image 232

मुखलिसपुर के पास एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 42 लोग सवार थे। हादसे में गोरखपुर के पिपराइच, भगवानपुर (तुरवा) के रहने वाले चालक मूर्तूजा उर्फ़ मुस्तफ़ा और महाराष्ट्र के रहने वाले 14 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की सूचना है।

चारु नाम के व्यक्ति ने गोरखपुर में तरंग चौक स्थित केसरवानी ट्रैवेल्‍स के आफ‍िस पर जाकर बस की बुक‍िंंग कराई थी। सभी लोग प्रयागराज में बस पर सवार हुए थे। यहां से यह लोग पहले चित्रकूट गए। इसके बाद कई अन्‍य स्‍थलों पर घूमते हुए नेपाल पहुंचे थे।

image 233

Nepal Bus Accident: राहत व बचाव कार्य जारी

जिला पुलिस कार्यालय तनहूं के डीएसपी दीप कुमार राय के अनुसार, यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस पोखरा से काठमांडू के लिए निकली थी।

image 234

अभी वह पोखरा-मुग्लिन्ग मार्ग पर आबू खैरेनी के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित हो मस्र्यांगदी नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना पर नेपाल प्रहरी के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस गोरखपुर की एक ट्रैवल एजेंसी की बताई जा है।

https://youtu.be/sxfXkcHA9t0?si=qsK2NIRuhv5L3KD1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें