Nepal Flash Flood: नेपाल की फ्लैश फ्लड से UP में खतरा, महाराजगंज में 3 लाख क्यूसेक पानी की आशंका, एक्शन में CM योगी, जताई चिंता

Facebook
X
WhatsApp

Nepal Flash Flood: नेपाल में भोटे कोशी नदी में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों की चिंता भी बढ़ा दी है। इसे लेकर सीएम योगी ने चिंता भी जाहिर की है। नेपाल से आने वाले तेज पानी का असर यूपी की नदियों के जलस्तर पर पड़ सकता है। खासकर महाराजगंज जिले में नारायणी नदी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, 291 विदेशी नागरिकों के लापता होने की सूचना है, जिनमें कम से कम 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल में

सीएम योगी ने अपने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों के जलस्तर में वृद्धि तथा बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’

Also Read –Kuku Kohli Last Ritual: अरुणा ईरानी की बेटी ने पिता Kuku Kohli को दिया कंधा, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

Nepal Flash Flood: नेपाल से आ सकता है तीन लाख क्यूसेक पानी

नेपाल में अचानक बढ़े जलप्रवाह के बाद महाराजगंज प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता नारायणी नदी को लेकर है। अधिकारियों के अनुसार, नेपाल की तरफ से करीब तीन लाख क्यूसेक पानी भारत की ओर आने की आशंका है। अगर इतनी बड़ी मात्रा में पानी नारायणी नदी में पहुंचता है तो नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसका सीधा असर नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ सकता है।

सोहगीबरवा समेत इन गांवों पर खास नजर

महाराजगंज जिले में कुछ इलाकों को संभावित बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है। इनमें सोहगीबरवा, भोतियाही और शिकारपुर प्रमुख हैं। नेपाल से आने वाले पानी का दबाव बढ़ने पर इन गांवों और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े अधिकारी नदी के जलस्तर और पानी के प्रवाह की जानकारी लगातार जुटा रहे हैं।

Also Read –Aruna Irani Video: पति कुकू कोहली के निधन के बाद पूरी तरह टूटी अरुणा ईरानी, चलना भी मुश्किल,देखें

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने और किसी भी बदलाव की जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं। नदी का पानी तेजी से बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी तैयार रखी जा रही है।

ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह

नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी को नजरअंदाज न करें और प्रशासन की ओर से जारी होने वाले अलर्ट पर ध्यान दें। खासकर नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें