रूस ने किया यूक्रेन के अस्पताल पर हमला, नवजात शिशु की हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

20 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रुसी सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। रूस और यूक्रेन के बीच चल युद्ध को 9 महीने पूरे हो चुके हैं, पर अभी भी यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि लंबे समय और कई प्रयासों के बावजूद भी रुसी सेना को अब तक अपने मंसूबों में सफलता नहीं मिली है और उनके हौंसले में भी गिरावट आई है। अब तक इस युद्ध में यूक्रेन में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई हैं और बड़ी तादाद में ही लोग घायल भी हुए हैं। पर इसके बावजूद रुसी राष्ट्रपति के आदेश पर सेना पीछे नहीं हट रही। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार रुस ने एक बार फिर यूक्रेन के अस्पताल को टारगेट किया है।

रुसी हमले में अस्पताल के मैटरनिटी बिल्डिंग को टारगेट किया। इस हमले में एक नवजात शिशु की मौत हो गई। युद्ध शुरू होने के बाद रुसी सेना यूक्रेन के हेल्थ सिस्टम पर अब तक करीब 700 हमले कर चुकी है।

यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के जेपोरीज़िया प्रांत के शहर विलनिअन्स्क शहर में स्थित 2 मंजिला मैटरनिटी अस्पताल पर रूस ने हमला किया। इससे यह मैटरनिटी ब्लॉक ध्वस्त हो गया।

आतंक और हत्या
यूक्रेन के अस्पताल पर हुए इस रुसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसकी निंदा की है। साथ ही उन्होंने रूस पर आतंक और हत्या का आरोप भी लगाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें