Nick Jonas On Priyanka Chopra : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे वो उनके शुरुआती अफेयर्स रहे हों या फिर 10 साल छोटे निक जोनस संग शादी। जी हां…प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे लड़के से शादी की है। प्रियंका और निक जोनस की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी।
कपल ने हिंदू ही नहीं बल्कि ईसाई रीति-रिवाज से भी शादी की थी। प्रियंका और निक की शादी को अब 6 साल हो चुके हैं और दोनों को एक प्यारी-सी बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। लेकिन इन सब के बीच निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। निक ने अपनी और प्रियंका की शादी पर बात की है। आइए आपको बताते हैं निक ने क्या कुछ कहा है?
Nick Jonas On Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा से परेशान हैं निक जोनस ?

दरअसल, हाल ही में जोनस ब्रदर्स यानी निक जोनस, जो और केविन जोनस एक चैट शो का हिस्सा रहे थे, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस चैट शो में जोनस ब्रदर्स को कुछ सवालों का जवाब देना और शो में एक झूठ पकड़ने वाली मशीन है, जिसमें यह पता चल जाएगा कि जोनस ब्रदर्स किस सवाल का जवाब सही दे रहे हैं और किस सवाल के जवाब में झूठ बोल रहे हैं।

ऐसे में जब निक से पूछा गया कि आपकी शादी के फंक्शन के दौरान आपको कभी लगा था कि बस हो गया और अब नहीं? तो इस पर जवाब देते हुए निक ने हां कहा और इसके पीछे की वजह भी बताई। निक ने कहा- ”शादी तो पूरी कर ली थी, लेकिन आज जब भी शादी के बिल को देखता हूं तो मुझे अफसोस होता है। शादी करने के लिए काफी ज्यादा पैसा खर्च कर दिया था जबकि इसकी खास जरूरत नहीं थी।”
Nick Jonas On Priyanka Chopra : प्रियंका- निक जोनस की लव स्टोरी

बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2017 में मेट गाला में साथ एंट्री ली थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे से ड्रिंक पार्टी में मिले थे। निक ने घुटने पर बैठकर प्रियंका से शादी के लिए पूछा था। निक ने प्रियंका से कहा था, अगर तुम मुझसे शादी करोगी तो मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझूंगा। ये सुनते ही प्रियंका ने तुरंत हां कर दी थी। इसके बाद कपल ने साल 2018 में शादी कर ली थी। शादी के कुछ सालों बाद कपल ने साल 2022 में सेरोगेसी से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का इस दुनिया में स्वागत किया था।

Nick Jonas On Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो एक्ट्रेस हॉलीवुड के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी एक्टिव हैं। प्रियंका अक्सर अपने काम के लिए भारत आती रहती हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ और हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में देखा गया था। वहीं, एक्ट्रेस बहुत जल्द फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि, शेड्यूलिंग की वजह से प्रोजेक्ट को देरी का सामना करना पड़ रहा है।














