No Power Cut on Holi: यूपी में होली पर दो दिन नहीं कटेगी बिजली, योगी सरकार ने दिए आदेश

Facebook
X
WhatsApp

No Power Cut on Holi: यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने इस बार होली पर प्रदेशवासियों को खास तोहफा (Holi Gift) दिया है. सरकार ने ऐलान किया है कि त्‍योहार पर 36 घंटे तक एक मिनट की भी बिजली कटौती नहीं होनी होगी. इसका मतलब हुआ कि राज्‍य के हर कोने में अनवरत बिजली आपूर्ति जारी रहेगी. घोषणा में कहा गया है कि 7 मार्च से 9 मार्च तक पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली कटौती न करने को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं. (No Power Cut on Holi) इसमें कहा गया है कि 7 से 9 मार्च तक पूरे प्रदेश में एक मिनट की भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी. अगर किसी क्षेत्र में बिजली कटौती होती है तो इसकी शिकायत भी कॉरपोरेशन के पोर्टल और टोल फ्री नंबर पर की जा सकती है. बिजली कटौती न करने के फैसलों से यूपी की जनता में खुशी की लहर है. उनका कहना है कि इस बार दिन में होली के रंग चढ़ेंगे तो रात दिवाली की तरह जगमगाएगी।

कब से कब तक मिलेगी बिजली

UPPCL के अध्‍यक्ष एम देवराज ने बताया कि सभी अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए जा चुके हैं. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशों के अनुसार, होली के त्‍योहार पर 7 मार्च की शाम 6 बजे से लेकर 9 मार्च की सुबह 7 बजे तक एक मिनट के लिए भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी. यह अवधि पूरे प्रदेश के लिए लागू होगी और कहीं भी बिजली कटौती होने पर उसकी शिकायत भी की जा सकेगी।

होली के मौके पर पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिए गए हैं. उनसे कहा गया है कि इस प्रकरण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और बिजली विभाग के सभी अधिकारी अपने दायित्‍वों का ठीक से पालन करेंगे. उपभोक्‍ताओं को तय शिड्यूल से बिजली मिले, इसके लिए प्रबंध निदेशक अपने स्‍तर से मॉनिटरिंग करेंगे. अगर स्‍थानीय स्‍तर पर कोई समस्‍या आती भी है तो उसे तत्‍काल ठीक करने का पूरा प्रबंध पहले ही किया जाना चाहिए ।

https://youtu.be/NdfqouvY4us

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=45819

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें