Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के परिषदीय स्कूलों में छात्रों के जन्मदिन मनाने की पहल शुरू की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इससे छात्रों के साथ आत्मीयता और सहजता बढ़ेगी, जिससे उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके साथ ही छात्रों की शैक्षिक प्रगति को बताने के लिए शिक्षक छात्रों के घर जाकर अभिभावकों से बातचीत करेंगे। इससे छात्रों के स्कूल से गैर हाजिर रहने जैसी प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा।
जयपुर: ना Non veg की दुकानें बंद होंगी ना होटल… बोली बाबा बालमुकुंद के साथ खड़ी मुस्लिम महिला. #india24x7livetv #NewsUpdates #jaipur pic.twitter.com/aXydkWcbUd
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 6, 2023
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस नई पहल से छात्र स्कूल और शिक्षकों के साथ ज्यादा सहज हो सकेंगे। इसका प्रभाव उनकी शिक्षण गुणवत्ता पर पड़ेगा। जब शिक्षक छात्र के घर पहुंचेंगे तो वह छात्र के विषय में विस्तार से अभिभावकों को बता सकेंगे। स्कूल और छात्रों के परिवार की एक दूसरे से नजदीकी बढ़ेगी। इससे छात्रों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
Noida News: शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त बैठक भी होगी
अधिकारियों ने बताया कि महीने में एक बार शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त बैठक भी होगी। तीन महीने में एक बार शिक्षा चौपाल का आयोजन कराया जाएगा। पढ़ाई में कमजोर छात्रों का शैक्षिक स्तर सुधारने में भी ये कदम मदद करेंगे। अन्य गैर शिक्षण गतिविधियां, खेल, भ्रमण आदि जारी रहेंगे। विभाग का मानना है कि जन्मदिन मनाने और शिक्षक-अभिभावक संयुक्त बैठक से 20 फीसदी तक छात्रों की हाजिरी स्कूलों में बढ़ जाएगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में छात्राओं का जन्मदिन मनाया जाता है। परिषदीय विद्यालयों में यह अब शुरू हो रहा है।
हालांकि, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मेरठ मंडल के अध्यक्ष मेघराज भाटी ने इस पहल का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि विभाग का यह फैसला तुगलकी फरमान है। जन्मदिन मनाने और घर-घर जाने के लिए बजट ही नहीं है। शिक्षकों पर पहले से ही गैर शिक्षण कार्यों का भार है। ऐसे में इस तरह के कामों को जोड़ देने से शैक्षिक गुणवत्ता नहीं दे पाएंगे। शिक्षक का मूल कार्य शिक्षण करना है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस पहल को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से काम करें।










