Noida News: होली पर शराब बताकर पिलाया जहर,फेंकने जा रहे थे शव; लोगों को हुआ शक तो छोड़ कर भागे

Facebook
X
WhatsApp

Noida News: होली के दिन दोस्ती के बहाने घर बुलाकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे. इसी दौरान लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया. इसके बाद आरोपी शव को वहीं फेंक कर फरार हो गए. घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ऊंची दनकौर का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान ऊंची दनकौर के रहने वाले मनीष शर्मा के रूप में हुई है. परिजनों ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मनीष अपने घर में था. (Noida News) उसी समय उसके दोस्त राशिद और सलमान आए और होली खेलने के बहाने से उसे ले गए. जहां उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया. वहीं जब मनीष अचेत हो गया तो उसे मरा हुआ समझ कर शव ठिकाने ले जा रहे थे.

रास्ते में लोगों ने देखकर शोर मचा दिया. इसके बाद आरोपी वहीं फेंककर फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत मनीष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के मनीष के परिजनों व अन्य लोगों ने थाने में हंगामा किया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब परिजन आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं.

परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 23 वर्षीय मनीष शर्मा ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बाउंसर था. परिजनों ने बताया कि बुधवार को दिन भर होली खेलने के बाद वह अपने घर में बैठा था. इसी दौरान राशिद और सलमान आ गए. मनीष ने मना किया, लेकिन जब आरोपी जिद करने लगे तो वह उनके साथ चला गया. जहां आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/bihar-after-wife-rabri-cbi-interrogated-lalu-yadav/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें