नोएडा: सिर काटने का वीडियो ई-मेल कर महिला डॉक्टर को दी धमकी, मांगी 50 हजार की रंगदारी

Facebook
X
WhatsApp

एक साइबर अपराधी ने सेक्टर-50 की सोसाइटी में रहने वाली महिला डॉक्टर को ई-मेल भेजकर 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की है. पैसे न देने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है. महिला सेक्टर-62 के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है. ई-मेल से मिली धमकी के बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की खोजबीन के लिए पुलिस ने थाने स्तर पर जांच टीम का गठन कर दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में इच्छवांकु श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी डॉक्टर है. वह सेक्टर-50 की एक सोसाइटी में रहती हैं. इच्छवांकु का कहना है कि एक आईडी से उनकी पत्नी डॉ. साक्षी श्रीवास्तव के पास ई-मेल आया है. ई-मेल करने वाले व्यक्ति ने उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

आरोप है कि ई-मेल करने वाले आरोपी ने एक वीडियो भी भेजा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति का गला निर्ममता से काटा जा रहा है. इसके अलावा आरोपी ने यह धमकी भी दी है कि अगर इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो अंजाम बहुत बुरा होगा. आरोपी का ई-मेल देखने के बाद पीड़िता के पति ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मामले की जांच साइबर सेल द्वारा भी की जा रही है. वहीं एसीपी-3 ने बताया कि थाने स्तर पर टीम का गठन किया गया. मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें