Nupur Sharma Row: नूपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- भावनाएं आहत हुईं, देश से मांगे माफी

Facebook
X
WhatsApp

नुपूर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ बयान के मामले में फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को कहा कि आपके बयान से देश का माहौल खराब हुआ है। शीर्ष अदालत ने कहा कि आपको टीवी पर जाकर माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि आप अपने आप को वकील कहती हैं, फिर भी ऐसा बयान दिया। कोर्ट ने कहा कि आपके बयान से देश का माहौल बिगड़ा है। कोर्ट ने कहा कि आपके बयान से देश की बदनामी हुई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा की याचिका खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा की पहले मांगी गई माफी को लेकर भी सवाल खड़े किए। अदालत ने कहा कि आपने जो माफी मांगी वो भी सशर्त थी। इससे पहले नुपूर शर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आपके लिए रेड कार्पेट बिछा रखा है। शीर्ष अदालत ने राजधानी में दिल्ली पुलिस की तरफ से दर्ज शिकायत पर अब तक हुए ऐक्शन पर भी सवाल उठाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नुपूर शर्मा का बयान की वजह से ही उदयपुर की घटना हुई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें