
Opposition PM Candidate: राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ मंगलवार को बिहार के नवादा पहुंची। इस दौरान आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे। तेजस्वी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लोग आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाएं और जल्द ही राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएं। (Opposition PM Candidate) राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए और बिहार में चल रहे विशेष पुनरीक्षण को लेकर आयोग को घेरा।
Opposition PM Candidate: तेजस्वी का बीजेपी पर हमला
नवादा में वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों से उनके वोट का अधिकार छीनना चाहती है। (Opposition PM Candidate) चुनाव आयोग और बीजेपी के लोग सोचते हैं कि बिहार के लोगों को धोखा दे सकते हैं, लेकिन बिहारी लोग समझदार हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा, “हम बिहारी हैं, एक बिहारी सब पर भारी है। धोखा तो हम खैनी में रगड़कर फेंक देते हैं।
Also Read –Asian Shooting Championship: कपिल बैंसला ने जीता गोल्ड, भारत का नाम रोशन कर लहराया तिरंगा
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय अचेत अवस्था में हैं। (Opposition PM Candidate) उन्होंने कहा कि इस बार 20 साल पुरानी पुरानी और कमजोर सरकार को उखाड़ फेंकना है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि चाहे किसी भी जाति या धर्म के लोग हों, वह सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने आगे कहा, “हम नए जमाने के लोग हैं, और बिहार सबसे युवा राज्य है। इस सरकार ने हमारे नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
क्या राहुल गांधी बनेंगे विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार?
तेजस्वी यादव के हालिया बयान से यह संकेत मिलता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की ओर से राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा क्योंकि चुनाव में अभी समय है और विपक्ष की एकजुटता बनाए रखना भी जरूरी है।INDIA गठबंधन में नेतृत्व को लेकर मतभेद अभी तक एक पेचीदा मुद्दा रहा है। (Opposition PM Candidate) पहले के चुनावों में, गठबंधन बिना किसी चेहरे के सामने आया था। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया था।
Also Read –Thama Cast First Look: थामा में आयुष्मान खुराना से लेकर रश्मिका मंदाना तक जानिए क्या होगा इनका किरदार
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला
राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर गठबंधन सरकार बनी तो ‘वोट चोरी’ पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहुल ने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तो पूरे देश से चुनाव आयोग से हलफनामा मांगा जाएगा और उनकी पार्टी हर विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में ‘वोट चोरी’ का खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि जैसे पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के लिए विशेष पैकेज की बात करते हैं, वैसे ही चुनाव आयोग ने बिहार के लिए एक नया ‘विशेष पैकेज’ पेश किया है। इस पैकेज का नाम SIR है, जो दरअसल ‘वोट चोरी का नया तरीका’ है।














