Pallavi Joshi Injured: ‘द वैक्सीन वॉर’ के सेट पर चोटिल हुईं पल्लवी जोशी, कार से लगी टक्कर, पति विवेक अग्निहोत्री कर रहे थे डायरेक्ट

Facebook
X
WhatsApp

Pallavi Joshi Injured: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल अब अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस और विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं. फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है. शूटिंग के दौरान पल्लवी घायल हो गई हैं. उन्हें एक गाड़ी से टक्कर से लग गई है. उन्हें चोटें आई हैं. घटना फिल्म के सेट पर हुई. घायल होने के बाद भी पल्लवी ने अपने शूट को पूरा किया. शूट पूरा करने के बाद वह हैदराबाद के अस्पताल में ट्रीटमेंट करवाने पहुंची।

आईएएनएस ने लोकेशन पर मौजूद सूत्रों के हवाले से बताया कि ‘द वैक्सीन वॉर’ के सेट पर एक गाड़ी ने अफना कंट्रोल खो दिया था और इसने पल्लवी जोशी को टक्कर लग गई थी. (Pallavi Joshi Injured) चोट के बावजूद उन्होंने अपना शॉट पूरा किया और फिर एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए गईं. बताया जा रहा है कि वह ठीक हैं।
पल्लवी जोशी ने एक दिन पहले द वैक्सीन वॉर के सेट अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए नजर आईं. उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था. वह एक टेबल पर बैठीं किसी की ओर देख रही थीं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “द वैक्सीन वॉर के सेट से।

‘द वैक्सीन वॉर’ कोविड-19 महामारी के बीच मेडिकल फील्ड और वैज्ञानिकों के सपोर्ट और समर्पण को ट्रिब्यूट देती है. यह भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने कोविड के खिलाफ एक वैक्सीन विकसित करने के लिए 2 साल से ज्यादा का वक्त दिया और दिन-रात एक कर दिया. यह भारतीय वैज्ञानिकों की कहानी का पक्ष बताती है जो वैश्विक निर्माताओं के दबाव से बचे रहे और देशवासियों के जीवन को बचाने के लिए विषम परिस्थितियो में काम किया।

32 सौ पन्नों में लिखी ‘द वैक्सीन वॉर’ की कहानी

विवेक अग्निहोत्री ने पहले शेयर किया है कि इस विषय पर रिसर्च करने और ऑडियंस के सामने सही फैक्ट पेश करने में लगभग एक साल लग गया. फिल्म की कहानी 3200 पन्नों में लिखी गई है और 82 लोगों ने दिन-रात कहानी पर काम किया. रिसर्च के लिए, टीम ने रियल वैज्ञानिक और टीका विकसित करने वाले लोगों से मुलाकात की है।

https://youtu.be/mz7Ao2NoJKw

ये भी पढ़े- https://sunilvermamediagroup.com/?p=43461

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें