Parliament Security Breach Case : कौन है उन्नाव का रहने वाला आरोपी सागर, बीजेपी सांसद ने दिलाया था पास

Parliament Security Breach Case : कौन है उन्नाव का रहने वाला आरोपी सागर, बीजेपी सांसद ने दिलाया था पास
Facebook
X
WhatsApp

Parliament Security Breach Case : संसद पर आतंकी हमले के बरसी के दिन जो घटना हुई, उसने पूरे देश को हैरान कर दिया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित संसद भवन के अंदर जो युवकों ने जिस प्रकार अफरातफरी मचाई, उसने सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी। इस मामले में शामिल सात आरोपियों में से छह की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी फरार चल रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों के विरूद्ध यूएपीए केस लगाया है।

बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में अफरातफरी का माहौल खड़ा करने वाला आरोप सागर शर्मा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने परिवार के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसका परिवार मूलरूप से उन्नाव जिले का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक, दिल्ली से जाने से पहले हाल ही में वह लखनऊ से बेंगलुरू गया था। बता दें कि मैसूर में ही सभी आरोपियों ने मीटिंग कर इस घटना की साजिश रची थी।

image 266

Parliament Security Breach Case : घटना से पहले इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

आरोपी सागर शर्मा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें उसने लिखा है – ‘जीतें या हारें पर कोशिश तो जरूरी है। अब देखना ये है सफर कितना हंसी होगा। उम्मीद है फिर मिलेंगे’। उसके परिवार वालों ने बताया कि दो दिन पहले वह लखनऊ ये यह कहकर निकला था कि वह किसी विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहा है। इस बीच स्पेशल सेल की पूछताछ में पता चला कि सागर इससे पहले जुलाई में लखनऊ से दिल्ली आया था, लेकिन उस दौरान वह संसद के अंदर प्रवेश नहीं कर सका था। उसने बाहर से ही रेकी की थी।

image 267

Parliament Security Breach Case : बीजेपी सांसद से लिया था विजिटर पास

सागर शर्मा ने अपने लिए और मनोरंजन डी के लिए बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा से लोकसभा के अंदर जाने के लिए विजिटर पास लिया था। दोनों कड़ी सुरक्षा जांच के बावजूद जूते के अंदर रंगीन स्प्रे को छिपा कर अंदर ले जाने में सफल रहे। सदन में जब प्रश्नकाल चल रहा था, तभी दोनों अचानक ऊपर से नीचे कूदे और रंगीन धुंआ उड़ाया। इसके बाद सांसदों ने पहले उन्हें पकड़ा और फिर जमकर कूटा। बाद में दोनों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।

image 268

Parliament Security Breach Case : बीजेपी सांसद से क्या कह कर लिया था पास ?

इस घटना के बाद से मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा विपक्ष के निशाने पर हैं। स्वयं भारतीय जनता पार्टी के नेता भी इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सिम्हा बुधवार देर शाम स्पीकर ओम बिरला के कक्ष में पहुंचे और अपनी ओर से सफाई पेश की। उन्होंने बताया कि आरोपी सागर शर्मा के पिता से उसकी जान-पहचान है। पिता के कारण ही वे उससे लगातार संपर्क में थे। उसने एक दिन नवनिर्मित संसद भवन देखने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसके बाद उसे विजिटर पास जारी किया था। उसके इस इरादे के बारे में उन्हें बिल्कुल भनक नहीं थी।

Parliament Security Breach Live Updates, (पार्लियामेंट सिक्योरिटी ब्रीच  लाइव), Lok Sabha Security News, Two men open smoke canisters on Parliament  attack anniversary day- Indian Parliament Security Breach LIVE News ...

Parliament Security Breach Case : दर्शकों के प्रवेश पर लगी रोक

संसद में दर्शक दीघा इसलिए बनाई गई ताकि आमलोग लोकतंत्र के इस मंदिर में आकर अपनी आंखों से कार्यवाही को देख सकें। इसके लिए पास बनवाना पड़ता है, जिस पर फिलहाल कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। कुछ दिन के लिए दर्शकों का प्रवेश रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब दर्शक दीघा के सामने ग्लास लगाया जाएगा, ताकि कोई लोकसभा के चेम्बर में कूद ना सके। वहीं, पूरे शरीर की जांच के लिए फुल बॉडी स्कैन मशीन स्थापित किया जाएगा।

https://youtu.be/wUeqBanNKQY?si=Ft-7TYexsvBL2xK_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें