Parliament Special Session 2023: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक फैसले होने वाले हैं। संसद की कार्यवाही से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए बने रहिए जागरण के साथ…
संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र का आगाज पीएम मोदी के संबोधन के साथ हुआ। पीएम ने जी20 से भारत की साख को मिली मजबूती का जिक्र किया। इस सत्र में सरकार चार बिल पेश करेगी, जिसको लेकर संसदीय बुलेटिन में जानकारी दी गई थी। (Parliament Special Session 2023) हालांकि, विपक्ष ने एक बार फिर इस पर हंगामा किया।
विपक्षी पार्टियों ने इस विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर सरकार को घेरने का एजेंडा बनाया था। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। इसको लेकर सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी (PM Modi in Sansad) को एक पत्र लिखा है, जिसमें 9 मुद्दे उठाए गए हैं।