Pathaan Controversy: हिंदू संगठनों के बाद पठान फिल्म का मुस्लिम संगठनों ने भी किया विरोध, देश की शांति भंग का बताया खतरा

Facebook
X
WhatsApp

Pathaan Controversy: हिंदू संगठनों के बाद पठान फिल्म का मुस्लिम संगठनों ने भी किया विरोध शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan Controversy) पर जारी बवाल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।। मध्य प्रदेश में हिंदु संगठनों के बाद अब मुस्लिम संगठन भी इस फिल्म के खिलाफ खड़ा हो गया है। प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म का विरोध किया है और कहा है कि वह इसे राज्य में रिलीज नहीं होने देगा। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमिटी ने भी ‘पठान’ (Pathaan Controversy) का विरोध किया है। उनका कहना है कि फिल्म को मध्य प्रदेश तो क्या देशभर में रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म को बदनाम करने की इजाजत किसी को भी नहीं है, फिर चाहे वह शाहरुख हों या फिर कोई और खान।

आपको बता दे की (Pathaan) का गाना ‘बेशर्म रंग’ हाल ही रिलीज हुआ। इसमें (Deepika Padukone) ने भगवा रंग की बिकीनी पहनी है और शाहरुख खान के साथ कुछ बोल्ड सीन भी दिए हैं। इसी की वजह से न सिर्फ ‘पठान’ के बायकॉट की मांग हो रही है, बल्कि विरोध की आग भी भड़क रही है। हिंदु संगठन वीर शिवाजी ग्रुप का कहना है कि भगवा रंग की बिकीनी से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कुछ सीन्स भी ऐसे हैं जो आपत्तिजनक हैं।

इंदौर पर विरोध की आग, जलाए गए शाहरुख-दीपिका के पुतले

हिंदु संगठनों का यह भी कहना है कि इस गाने को जान-बूझकर गंदी मानसिकता के साथ बनाया गया। फिल्म के विरोध में बुधवार को इंदौर में लोग सड़कों पर उतर आए और शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण के पुतले जलाए। उधर सोशल मीडिया पर ‘पठान’ (Pathaan) के बायकॉट की मांग लगातार जारी है। मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि मेकर्स ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़े और कुछ सीन्स ठीक कर लें, नहीं तो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

1 2 170
Pathaan Controversy

उलेमा बोर्ड भड़का- मुस्लिम समुदाय को बदनाम किया गया

उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अनस अली ने भी ‘पठान’ (Pathaan) पर आपत्ति जताई और कहा कि वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। सैय्यद अनस अली ने कहा, ‘इस फिल्म से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। हम इस फिल्म को न सिर्फ मध्य प्रदेश में बल्कि पूरे देश में रिलीज नहीं होने देंगे। पठान सबसे सम्मानित मुस्लिम समुदायों में से एक हैं। इस फिल्म में सिर्फ पठान ही नहीं बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम किया जा रहा है। फिल्म का नाम ‘पठान’ है और इसमें महिलाएं अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म में पठानों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

AIMTC बोली- मुस्लिम धर्म को बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं

वहीं AIMTC ने भी ‘पठान’ का विरोध किया। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमिटी के अध्यक्ष पीरजादा खुर्रम मियां चिश्ती ने कहा कि इस फिल्म में मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काया गया है। उन्हें 24 घंटे के अंदर 400 से भी ज्यादा कॉल्स आए और उन्हें बताया गया है कि यह फिल्म मुस्लिमों के खिलाफ है।

12 10
Pathaan Controversy

खुर्रम ने कहा कि उन्होंने ‘पठान’ (Pathaan) के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा दिया है और अगर इसके बाद भी फिल्म रिलीज होती है तो वह इसके खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल के पास तक भी जाएंगे। ‘पठान’ में इस्लाम के कानून और नियमों का मजाक उड़ाया गया है और इसके बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा ‘पठान’ में जॉन अब्राहम भी हैं।

https://youtu.be/6nZboIGH5uE

ये भी पढ़े – https://sunilvermamediagroup.com/?p=41777

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें